भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश की
कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 6 सितंबर 2026 को नेहरू चौक के पास जलसंसाधन परिसर स्थित प्रार्थना भवन बिलासपुर में आयोजित है। बैठक में प्रख्यात् भाषाविद् , साहित्यकार, राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय शोध समीक्षक, पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग (केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त)शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर में हिन्दी के विभागाध्यक्ष के पद से सेवानिवृत प्राध्यापक डॉ विनय पाठक मुख्य अतिथि होंगे। भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रदेश भर से उपस्थित भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों को मार्गदर्शन करेंगें।
बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों, पेंशनरों की लंबित मांगों, भविष्य की रणनीति एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव करेंगे।
उक्त जानकारी जारी संयुक्त विज्ञप्ति में पेंशनर्स महासंघ बिलासपुर संभाग के अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप जिला अध्यक्ष राकेश जैन तथा मीडिया प्रभारी सत्येंद्र द्विवेदी ने दी है।
