अंतराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़
प्रांत द्वारा आज 2 सितंबर 2021 गुरुवार को *विश्व नारियल दिवस* और *राष्ट्रीय पोषण सप्ताह* के दूसरे दिन ग्राम पसौरा के सरस्वती शिशु मंदिर में अध्यक्ष अनीता अग्रवाल और सक्रिय कार्यकर्ता नित्यानंद अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संतुलित आहार के प्रति जागरूक कर संबोधित करते हुए बताया जीवन में स्वस्थ रहना ही प्राथमिकता है ।
इसके लिए दैनिक आहार में संतुलित पोषण से पूर्ण आहार लेना चाहिए। उन्होंने पैक्ड, डब्बा बंद खाद्य पदार्थो के शरीर पर दुष्परिणाम और पोषण के फायदे के बारे में विस्तार से बताया।
आचार्य आभा पांडे व सभी शिक्षक आचार्य गण सुमन सूर्यवंशी, सुनीता सूर्यवंशी, गुलबाई सूर्यवंशी, वर्षा तिवारी, चांदनी तिवारी, गौरी यादव, द्रोपदी यादव ने अभिनंदन श्री फल भेट कर किया और इस जागरूकता अभियान के अंतर्गत इस प्रकार जागरूकता अभियान को अत्यंत उपयोगी बताया।
दोपहर ऑनलाइन कार्यक्रम में *मां अन्नपूर्णा* की तस्वीर के आगे नतमस्तक हो माल्यार्पण कर पूजा अर्चना कर गणेश वंदना उषा जला, सुलोचना धनावत पितरों के भजन , श्याम भजन हेमलता मित्तल, सरला लोहिया ने श्याम भजन प्रस्तुत किए।
उषा कलानोरिया, सुलोचना धनावत, पुष्पा अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, रंजना गर्ग, हेमलता मित्तल, सरला लोहिया ने अपने भजनों द्वारा मंच को भक्ति रसोपन करवा अपनी अपनी नारियल दिवस पर अभिव्यक्ति पेश कर नारियल उत्तपत्ति उसके फायदे बताए।
कार्यक्रम का संचालन उमा बंसल महासचिव कोरबा ने किया। श्री फल को श्रेष्ठ फल बता उसका महात्म बताया।
प्रेमलता गोयल ने आज का इतिहास बताया। श्री फल की उत्पत्ति महर्षि विश्वामित्र के द्वारा कैसे हुई की पौराणिक कथा बताई।
विश्व के सभी जीवों के प्रसन्नता खुशी रहने की मंगल कामनाओं के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।
