छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ने अपने परिवार के साथ देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तुलसी विवाह पूजन किया संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ने अपने परिवार के साथ देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तुलसी विवाह पूजन संपन्न किया। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से भगवान विष्णु एवं मां तुलसी की पूजा-अर्चना कर आरती की तथा धार्मिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
तुलसी विवाह भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखता है। इस पावन पर्व पर तुलसी माता एवं भगवान शालिग्राम के विवाह का आयोजन किया जाता है। मान्यता है कि देवउठनी एकादशी के साथ भगवान विष्णु योग निद्रा से जागृत होते हैं और इसी दिन से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। तुलसी विवाह को सुख-समृद्धि, पारिवारिक खुशहाली एवं शुभता का प्रतीक माना जाता है।
इस धार्मिक आयोजन के दौरान रविंद्र सिंह एवं उनके परिवार ने भगवान विष्णु और मां तुलसी से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, सद्भाव एवं खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने समाज में प्रेम, भाईचारा, सकारात्मकता और धार्मिक मूल्यों के प्रसार की कामना करते हुए सभी को तुलसी विवाह एवं देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं दीं।
परिवार के सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक पूजन में सहभागिता निभाई। धार्मिक वातावरण में संपन्न इस आयोजन ने भारतीय संस्कृति, पारिवारिक परंपराओं और आध्यात्मिक आस्था के महत्व को पुनः उजागर किया।
रविंद्र सिंह ने इस पावन अवसर पर कामना की कि भगवान विष्णु एवं मां तुलसी की कृपा सभी के जीवन में बनी रहे तथा प्रदेश निरंतर उन्नति, शांति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *