अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा विगत साडे सात माह से नित्य आयोजित कार्यक्रम में 15 सितंबर 2021 गुरुवार को *विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस* पर ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़

प्रांत द्वारा विगत साडे सात माह से नित्य आयोजित कार्यक्रम में आज 15 सितंबर 2021 गुरुवार को *विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस* पर ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षा डॉ अनीता अग्रवाल ने कार्यक्रम का श्री गणेश पृथ्वी मां की फोटो पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना से किया।
*उन्होंने मुख्य अतिथि सतीश पूरी ऑल इंडिया आईटीआई महासंघ के महासचिव और विशिष्ट अतिथि रायपुर के उद्योग पति सिविल इंजीनियर अशोक सियाराम अग्रवाल* का डिजिटल तिलक लगा श्री फल मनी प्लांट का पौधा स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया।
डॉ अनीता अग्रवाल पीएचडी पर्यावरण साइंसेज ने *विश्व ओजोन दिवस* पर अजोन की पिघलती समस्या के प्रति जागरूक किया उन्होंने बताया ओजोन एक सुरक्षात्मक परत है जो सूर्य की पराबैंगनी किरणों से बचाव करती है परंतु आज के बदलते परिवेश जीवन शैली भोग विलासता की आदत के कारण ओजोन की परत पिघल रही है।अब समय है जागने का और इसका संरक्षण के लिए प्रयास करने होगे।उन्होंने मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल थीम के बारे में सरल शब्दों में सदस्यो को जागरूक किया।

*मुख्य अतिथि सतीश पूरी* सिविल इंजीनियर *ऑल इंडिया आईटीआई महासंघ के महासचिव* ने बताया वे प्रधान मंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण के डिजिटल कार्यक्रम में सहभागिता निभाई और उसके बारे में बताया आज शिक्षा के तकनीकी पाठ्यक्रम में बदलाव लाया गया है।उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया की कला और विज्ञान का समावेश करने से ही सफल तकनीकी अभियंता उत्पन्न होगे जो स्वयं अपना रोजगार शुरू कर सकते है और कई को रोजगार के अवसर प्रदान कर सकते है।उन्होंने कुशल विकास के लिए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

*विशिष्ट अतिथि समाज सेवक व्यवसाई सिविल इंजीनियर अशोक अग्रवाल* ने बताया हर प्राणी इंजीनियर है। मकड़ी इतनी कुशलता से जाल बुनती है, चिड़िया घोड़ा बनाती है।हर महिला इंजीनियर होती है वे कौशलता का समुंदर है।मुख्य रूप से अपने बच्चो परिवार सम्मज को प्रेरित करती है की वे आत्मनिर्भर स्वरोजगार स्थापित कर सके। गृहणी या परिवार को एकसूत्र में बांधने का कार्य बड़ी कुशलता से एक सेतु के रूप में कार्य है क्रोध नियंत्रण कर स्नेह ममता से हर किसी को बड़ी खूबी से सरलता से अपना बना लेती है।

कार्यक्रम की *विशिष्ट अतिथि बेदही नंदिनी चौधरी सिंगापुर* ने कार्यक्रम के आयोजको की तारीफ की। ओजोन परत संरक्षण के तरीके बताए।

*उमा बंसल महासचिव* कोरबा ने मंच संचालन कर सभी का अभिवादन किया।गणेश स्तुति कर ओजोन परत की सुरक्षा की अपील की।

*प्रेमलता गोयल उपाध्यक्ष* ने आज का इतिहास बताया और आभार व्यक्त कर विश्व कल्याण की भावना से शांति पाठ द्वारा कार्यक्रम समापन किया गया।

कार्यक्रम की सभी सदस्य उषा कलानौरिया, भगवती अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, बबली, विनीता सतीश अग्रवाल, हेमलता मित्तल, गिरिजा गोयल, रेखा गर्ग, राजबाला गर्ग, पुष्पा अग्रवाल, प्रेमलता गोयल, उमा बंसल ने भजन प्रस्तुत कर अपनी अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को सफल बनाया।