अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा साढ़े सात माह से नित्य आयोजित कार्यक्रम में 18 सितंबर 2021 शनिवार को वामन अवतार के पावन पर्व पर आयोजित ऑनलाइन भक्ति मय सतसंग आयोजन।

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा साढ़े सात माह से नित्य आयोजित कार्यक्रम में आज 18 सितंबर 2021 शनिवार को वामन अवतार के पावन पर्व पर आयोजित ऑनलाइन भक्ति मय सतसंग आयोजन।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरोऊगी जिंदल डॉ श्यामा

प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली ने आयोजकों को वामन अवतार की बधाईयां शुभ कामनाएं दी।उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया अब समय आ गया है हम सभी एकत्रित हो स्वस्थ जीवन शैली अपना अपने ग्रंथो का दैनिक जीवन में अनुसरण कर राष्ट्र हित के लिए कार्य करे।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पंडित ईश्वर प्रसाद पाठक निसचला चंद्र सरस्वती शंकराचार्य महाराज के राष्ट्रीय प्रचारक ने अपने उद्बोधन में बताया वामन अवतार विष्णु भगवान का ही अवतार है।हमे संगठित हो देश भक्ति जागृत कर न्याय के लिए कार्य करना होगा।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पत्रकार राष्ट्र की आवाज ने अपने उद्बोधन में बताया की साढ़े सात माह बहुत लंबा समय है नित्य आयोजन करना। मातृ शक्ति को नमन कर उन्होंने बताया माता बहने वे शक्ति है जो देश हित प्रगति के लिए हमेशा आगे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि रोटेरियन न के वर्मा ने बहनों को संबोधित कर महान जननी बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डोमन वर्मा ने अपने उद्बोधन में सभी बहनों को संबोधित करते हुए उनके कार्यों को सरहाया।

अध्यक्ष डॉ अनीता अग्रवाल ने सभी अतिथियों का डिजिटल पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। सभी का आभार व्यक्त कर विश्व कल्याण की भावना से शांति पाठ द्वारा कार्यक्रम समापन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन उमा बंसल महासचिव कोरबा ने किया उन्होंने पौराणिक कथाओं का जीवन में अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने सुलोचना धनावत, उषा कलानोरिया, गिरिजा अग्रवाल, डिंपल अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, रेखा गर्ग, पुष्पा अग्रवाल, रंजना गर्ग ने भजन प्रस्तुत कर अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सफल बनाया।