भाजपा कार्यालय देवरी खुर्द में मनाया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती

बिलासपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती शहर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसी क्रम में देवरी खुर्द भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ , जहां जन प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
वहीं उनके बताए रास्ते पर चलकर पार्टी के लिए समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।


इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी बीपी सिंह ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्गों पर चलकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है । उन्होंने कहा कि आज हमें संकल्प लेना होगा कि हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलें और देश को मजबूत बनाएं ,। पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमेशा से हिंदू राष्ट्र और हिंदुओं के अधिकारों को लेकर सजग रहे। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जा रही है और इसी क्रम में आज बिलासपुर में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का उद्देश्य था कि हर आखिरी व्यक्ति तक विकास पहुंचना चाहिए उसी को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है। कार्यक्रम में युगल किशोर झा, राजू बैरागी, रवि बरगाह ने अपने विचार रखे

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के बी पी सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य जुगल किशोर झा,मंडल मंत्री राजू बैरागी , पिछड़ावर्ग मोर्चा के महामंत्री शंभू दास मानिकपुरी, किसान मोर्चा के मंत्री विक्की यादव, किसान मोर्चा मंत्री नरेंद्र मौर्य, युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य मोहन सिंह , सूरज साहू युवा मोर्चा कन्या संयोजिका प्रिया तिवारी, मंडल महिला मोर्चा महामंत्री रीता सिंह, मंडल उपाध्यक्ष संतोषी भोई, महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य कंचन सिंह,झुलबाई वस्त्रकार और सुमित्रा शर्मा मिसेज पांडे , कविता वस्त्रकार , स्वास्थ्य समिति संयोजक रवि बरगाह, बूथ अध्यक्ष एसपी सिंह, शरद श्रीवास, और माधव सिंह वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजेश शेन्डे, राजू वस्त्रकार, कृष्णा वस्त्रकार ,लोकेश कुमार, शेखर कुमार, जितेंद्र पासवान, राजा शर्मा, आकाश रॉय, अजय बरगाह, शक्ति केंद्र सह संयोजक अशोक चौहान, साईं कुमार आदि भारतीय जनता पार्टी के मंडल सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।