अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़
प्रांत द्वारा नित्य आयोजित कार्यक्रम की श्रृंखला में 2 अक्टूबर 2021 शनिवार को *अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस, लाल बहादुर शास्त्री, गांधी जयंती इंदिरा एकादशी, पितृ पक्ष के ग्यारवे श्राद्ध* पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम।
कार्यक्रम का श्री गणेश *डॉ अनीता अग्रवाल* अध्यक्ष ने *श्री विष्णु भगवान, लाल बहादुर शास्त्री और बापू गांधीजी* की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना से किया। उन्होंने महान पुरुष सादगी के प्रतीक को शत शत नमन देते हुए उनके कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत कर सभी से आहवान किया की हम उनके बताए हुए सिद्धांतो, मार्गो पर चल मानव जीवन को सार्थक कर राम राज्य की स्थापना के सहभागी बनना होगा तभी जयंती मनाना सार्थक होगा।
उन्होंने बताया आज *नारा लिखो वा बोलो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमे प्रथम डिंपल अग्रवाल, द्वितीय पुष्पा अग्रवाल और उषा कलानौरिया, तृतीय स्थान पर भगवती अग्रवाल और मधु अग्रवाल* रही।
डॉ अनीता ने अतिथियों का डिजिटल तिलक लगा श्री फल, मनी प्लांट का पौधा भेट कर स्वागत किया।
*डिंपल अग्रवाल* ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन *उमा बंसल* महासचिव कोरबा ने किया।उन्होंने मुख्य अतिथि जा जीवन परिचय दे उनके उद्बोधन के लिए आमंत्रित किया।
कार्यक्रम मुख्य अतिथि *प्रतिभा पाण्डेय* अध्यक्ष ब्राह्मण समाज ने अपने उद्बोधन में लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी उनके कार्यों के बारे में विस्तार से बताया कैसे अन्न धन्य की कमी, बेरोजगारी तथा गरीबी जैसे समस्याओं को सुलझाने की दिशा में उन्होंने अनेक उपाय किए।उन्होंने सप्ताह में एक दिन उपवास का मंत्र दिया जिससे किसी भूखे को हम भोजन उपलब्ध करवा सके। जैसे विषम अभाव ग्रस्त परिस्थिति में उन्होंने संघर्षों के साथ हंस कर सामना कर सर्वोच्च प्रधान मंत्री का स्थान हासिल किया।ठीक ऐसे ही हमे भी संघर्षों का विवेक धैर्य से सामना करना चाहिए।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि *रंजना गर्ग* ने अपने उद्बोधन में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के कार्यों पर प्रकाश डाल बुरा न सुनना, बुरा न देखना, बुरा न बोलना पर अमल करने की बात पर जोर दिया।
*मधु अग्रवाल* ने अहिंसा परमोधर्म परविचार व्यक्त किए।
*सुलोचना धनावत* ने इंदिरा एकादशी का महात्म बता भजन गा सतसंग करवाया।
*पुष्पा अग्रवाल* ने श्राद्ध का महात्म बता पूर्वजों को हमारा रक्षक हितकर बताया।
*प्रेमलता गोयल उपाध्यक्ष* ने आज का इतिहास बताया।
अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया विश्व कल्याण अहिंसा, शांति से परिपूर्ण सममाज राष्ट्र की भावना से शांति पाठ द्वारा कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।
कार्यक्रम के सभी सदस्य उषा कलानौरिया, वंदना अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, सरला लोहिया, बबली अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, मधु अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, रेखा गर्ग, राजबाला गर्ग, पूनम गोयल, नीलिमा गोयल, भगवती अग्रवाल ने अपने अपने भजन और अभिव्यक्ति द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाया।
