मस्तूरी विधायक बाँधी ने लालखदान में दर्जनों युवकों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

रविवार को मस्तूरी विधायक उप नेता प्रतिपक्ष अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत मस्तूरी विधानसभा के ग्राम महमंद पहुंचे इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। कार्यक्रम में मस्तूरी विधायक ने महमंद ग्राम पंचायत के संत नगर के ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनी जिस पर हैंडपंप की मांग पर उन्होंने तत्काल ग्राम सरपंच से बात करके 15 वे वित्त से एक हैंडपंप की स्वीकृति दिलाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे । कार्यक्रम में
विधायक बाँधी ने गौ माता की रक्षा के लिए गले में रेडियम पट्टी बांधकर रोटी खिलाते हुए मस्तूरी विधानसभा के इस अभियान की शुरुआत की बता दें कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में सेवा एवं समर्पण अभियान चलाया जा रहा है इसी तारतम्य में भाजपा युवा मोर्चा पूरे प्रदेश स्तर पर इस अभियान की शुरुआत करेगा ।

दर्जनों युवकों ने ली भाजपा की सदस्यता

आज के कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत महमद के दर्जनों युवकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली जिन्हें मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने पार्टी की सदस्यता प्रदान की
गतौरा जयरामनगर मंडल युवा मोर्चा मंडल मंत्री माधव साहू के नेतृत्व में महमद ग्राम पंचायत से 25 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता विधायक के हाथों ली वहीं युवा नेता सुनील घोरे के नेतृत्व में 19 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

भाजपा सबका साथ सबका विकास करने वाली पार्टी बी पी सिंह

कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि बी पी सिंह ने कहा की भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ और सबका विकास में विश्वास रखती है यह पार्टी भगवान राम और भगवान कृष्ण की है राष्ट्रवाद से प्रेरित होकर युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली , बी पी सिंह विगत वर्षों से लगातार संगठन विस्तार में लगे है युवा वर्ग उनसे खासा प्रभावित है अपने कार्य कुशलता और मृदु व्यवहार से युथ आइकॉन बने हुए है ।


विधायक बांधी के साथ विधायक प्रतिनिधि बी पी सिंह, मंडल के पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष अशोक साहू ,किसान मोर्चा महामंत्री राजेश वैद्य ,किसान मोर्चा मंडल मंत्री नरेंद्र मौर्य,किसान मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य मनोज सिंह युवा मोर्चा मंडल मंत्री माधव साहू और कुलदीप रजक पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य आकाश निषाद वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भानु सिंह व्यास वस्त्रकार, सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे ।