आम आदमी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी पंकज जैन ने अपने बयान में बताया की,शिक्षा व्यवस्था लचर रखने से भाजपा और कांग्रेस को बहुत फायदा हो रहा है,इस विषय पर चर्चा के दौरान उन्होंने इसकी संक्षिप्त रूप से जानकारी देते हुए बताया की।
हमारे देश प्रदेश में रोजगार न दे कर यह की जनता को आर्थिक रूप से कमजोर किया जा रहा है एवं आर्थिक तंगी के चलते हमारे देश प्रदेश के लोग सरकारी स्कूलों पर निर्भर है किंतु सरकार के द्वारा सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं को ठीक ना नहीं करना उनके लिए फायदेमंद है इसका मूलभूत का कारण यह है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था ठप है जिससे हमारे गरीब बच्चों को सही ज्ञान और शिक्षा नहीं मिल पाती जिससे वह अच्छा पढ़ाई ना करने के कारण रोजगार के लिए बाध्य नहीं हो पाते इससे इन पॉलिटिकल पार्टियों को यह फायदा होता है उनकी गरीबी बेरोजगारी का फायदा उठाते हुए गरीब बेरोजगारों को बड़े-बड़े उद्योगपतियों के घर कम पगार पर काम करना पड़ता है एवं इनकी पॉलिटिकल रैलियों में उन गरीब बेरोजगारों को भीड़ में शामिल करने का कार्य किया जाता है।
शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए सबसे मूलभूत आवश्यकता यह है कि हमारे पाठ्यक्रम में सारे विषय मौजूद रहते हैं लेकिन सबसे अहम विषय जो है वह है सविधान जिससे हमें अपने अधिकार सूचना के अधिकार पंचायती राज जैसे सारी चीजों का ज्ञान होता है जिससे हमें संविधान का पूर्ण ज्ञान होने से भ्रष्टाचार पूर्ण रूप से समाप्त किया जा सकता है क्योंकि संविधान का पूर्ण ज्ञान होना हमारे लिए अति आवश्यक है और संविधान को पढ़ना हर नागरिक को अति आवश्यक है उसके लिए कोई अलग से पढ़ाई करने की आवश्यकता ना हो इसलिए कक्षा पहली से कक्षा बारहवीं तक संविधान का भी एक पाठ्यक्रम होना अनिवार्य होना चाहिए।
जिस दिन इस देश में संविधान पढ़ाना शुरू कर दिया जाएगा उस दिन से यह भ्रष्ट नेता जानते हैं कि वह भ्रष्टाचार नहीं कर पाएंगे इसलिए संविधान का पाठ्यक्रम हमारे विषयों में शामिल नहीं होता है।
आज हमने दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था को सुधारा है,वैसे ही छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही हम शिक्षा व्यवस्था सुधरेंगे और हर बच्चो को अच्छी शिक्षा प्रदान करेंगे।
मेरी लड़ाई शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु है।
