अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा विगत पौने बारह माह से प्रतिदिन आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम की श्रृंखला में 16 जनवरी 2022 रविवार को दोपहर 3 बजे से गूगल मीट पर *राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह, 10 दिवसीय अंतराष्ट्रीय फिल्म समारोह दिवस, आर्थिक सहयोग दिवस, राष्ट्रीय स्टार्ट आप दिवस, गोवा ओपिनियन मतदान दिवस, तैराक श्रीहरि नटराज, वीरावल्ली सुंदरम संपत, अखंड कर्मयोगी डॉ ओम प्रकाश मैगी कबीर बेदी, कामिनी कौशल, ओंकार प्रसाद नैयर, गुरु हरराय जन्म तिथि* और *प्रसिद्ध लेखक टी एल साधु थानवरदास लीला तम बासवानी, कवि रामनरेश त्रिपाठी, अमरकथा शिल्पी शरत चंद्र चट्टोपाध्याय पुण्यतिथि* पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम।

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़

प्रांत द्वारा विगत पौने बारह माह से प्रतिदिन आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम की श्रृंखला में 16 जनवरी 2022 रविवार को दोपहर 3 बजे से गूगल मीट पर *राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह, 10 दिवसीय अंतराष्ट्रीय फिल्म समारोह दिवस, आर्थिक सहयोग दिवस, राष्ट्रीय स्टार्ट आप दिवस, गोवा ओपिनियन मतदान दिवस, तैराक श्रीहरि नटराज, वीरावल्ली सुंदरम संपत, अखंड कर्मयोगी डॉ ओम प्रकाश मैगी कबीर बेदी, कामिनी कौशल, ओंकार प्रसाद नैयर, गुरु हरराय जन्म तिथि* और *प्रसिद्ध लेखक टी एल साधु थानवरदास लीला तम बासवानी, कवि रामनरेश त्रिपाठी, अमरकथा शिल्पी शरत चंद्र चट्टोपाध्याय पुण्यतिथि* पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम।

कार्यक्रम का श्री गणेश पुष्पा अग्रवाल ने रायपुर अपने निवास स्थान पर राम दरबार में भगवान के छाया चित्र पर रोली अक्षत का तिलक लगा, माल्यार्पण पुष्पार्पण कर श्रीफल चढ़ा दीप प्रज्वलित कर किया।प्रतिमा गुप्ता ने गणेश वंदना, डिंपल अग्रवाल ने पितरों जी महाराज की स्तुति और कुसुम अग्रवाल ने गुरुवंदना प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की संयोजिका ऊषा कलानोरिया ने रविवार को मनोरंजन दिवस में मनाने की सोच से सदस्यो के लिए मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया।कोषाध्यक्ष हेमलता बंसल-मैदा की कौन सी चीज तेज आँच पर बनाई जाती है। उत्तर भटूरे
लता मोदी -गायत्री मंत्र मे कितने अक्षर होते हैं -24
पूजा बैंगलोर -वह राज्य जहाँ हमेशा एक ही तेल का उपयोग खाना बनाने मे होता है
उतर केरल नारियल तेल
राजकुमारी गुप्ता -उस धनुष का नाम जिसे राम जी ने सीता स्वयंवर मे तोड़ा
उतर पिनाक
कीर्ति अग्रवाल से हमारे देश के रक्षामंत्री का नाम पूछा गया जवाब राजनाथ सिंग था
भगवती अग्रवाल से छत्तीसगढ़ का राज्य गीत व उनके लेखक का नाम पूछा गया। अरपा पैरी के धार व लेखक डा नरेन्द्र देव वर्मा दिया
निशा गोयल से बिहार का प्रसिद्ध व्यंजन पूछा गया उन्होने लिट्टी चोखा बताया।
हमारे देश के राष्टीय भोजन का जवाब यशोदा गुप्ता ने खिचड़ी बताया।
महिला आयोग की अध्यक्ष का नाम पारबती उड़ीसा ने रेखा शर्मा बताया
चायपत्ती मे कौन सा नशे का पाया जाता है जवाब रेखा गर्ग भिलाई ने दिया
मोबाइल फोन का अविष्कार मार्टिन कूपर ने किया महासचिव उमा बंसल ने इस कठिन प्रश्न का जवाब दिया।बेटी बताओ बेटी पढ़ाई का मुख्य उद्देश्य डिम्पल अग्रवाल ने विस्तार पूर्वक बताया कि लिंग भेद समाप्त कर कन्या भ्रुण की रक्षा करना व बालिका का समग्र विकास पर ध्यान देना है।
फेसबुक के संस्थापक का नाम मार्क जूकरबर्ग यशोदा गुप्ता व भगवती ने दिया।
हमारे देश की राष्ट्रीय सब्जी का नाम कद्दू शिखा अग्रवाल ने बताया
भारत की पहली महिला लोकसभा में स्पीकर का नाम का जवाब नँदिनी सिंगापुर ने मीरा कुमार बताया।झंडा गान किसने लिखा प्रियंका मित्तल ने श्याम लाल गुप्त बताया

कार्यक्रम की संयोजिका *डॉ अनीता अग्रवाल* ने *राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया स्टार्टअप इकाइयों को नए भारत का आधार-स्तंभ बताते हुए कहा कि हर साल 16 जनवरी को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के रूप में मनाया जाएगा। स्टार्टअप की यह संस्कृति देश के दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए सरकार ने यह फैसला किया है।।देश की स्टार्टअप इकाइयों को नए भारत का ‘आधार-स्तंभ’ बताते हुए शनिवार को कहा कि सरकार ने 16 जनवरी को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों के स्टार्टअप कारोबारियों को वर्चुअल तरीके से संबोधित करते हुए कहा, ‘‘स्टार्टअप की यह संस्कृति देश के दूर-दराज क्षेत्रों तक पहुंचे, इसके लिए 16 जनवरी को अब राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया है।उन्होंने कहा कि स्टार्टअप नए भारत का आधार-स्तंभ बनेंगे और देश ‘भारत के लिए नवोन्मेष’ और ‘भारत से नवोन्मेष’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ेगा।देश की स्टार्टअप इकाइयों को नए भारत का ‘आधार-स्तंभ’ बताते हुए शनिवार को कहा कि सरकार ने 16 जनवरी को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है।
हमारा प्रयास देश में बचपन से ही छात्रों में इनोवेशन के प्रति आकर्षण पैदा करने और इनोवेशन को संस्थागत करने का है।

कार्यक्रम की अध्यक्ष *सुश्री पूजा अग्रवाल* डेप्युटी मैनेजर स.ई.सी.एल सिविल इंजीनियर डबल गोल्ड मेडलिस्ट ने *सड़क सुरक्षा सप्ताह* के उपलक्ष में अपने वक्तत्व में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया जीवन अनमोल है हमे सर्वप्रथम स्वयं से प्यार कर उसकी सुरक्षा को सर्वोपर्री रख यातायात करते समय यातायात की सभी नियमों को पूरी निष्ठा से सम्मान करते हुए पालन करना चाहिए।

मुख्य अतिथि *नंदिनी चौधरी सिंगापुर* ने *आर्थिक सहयोग दिवस* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन को आर्थिक सहयोग दिवस के रूप में मनाया जाता है।उन्होंने गरीब लोगों को रोजगार करने के लिए आर्थिक सहायता की जरूरतमंद को रोजगार स्थापित करने के लिए व्यक्तिगत तौर पर भी आर्थिक सहयोग की बात कही। करोना के समय भारत में अगर किसी भी दो जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन की जरूरत हो तो उन्हे स्वाबलंबन की दृष्टि से आर्थिक सहायता देने की इच्छा जाहिर की।

विशिष्ट अतिथि *विजया डालमिया* हैदराबाद ने *गोवा ओपिनियन मतदान दिवस* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया हर साल 16 जनवरी को गोवा ओपिनियन मतदान दिवस गोवा में मनाया जाता है। यह दिवस वर्ष 1967 में मतदान के द्वारा गोवा के लोगों का महाराष्ट्र में विलय ना करने के मतदान को चिन्हित करने हेतु मनाया जाता है। इसके बाद, 1987 में, गोवा भारतीय संघ के अंदर एक पूर्ण राज्य बना दिया गया था।

विशिष्ट अतिथि *सुशीला अग्रवाल कोलकाता* ने *श्रीहरि नटराज के जन्म दिवस* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया श्रीहरि नटराज (जन्म- 16 जनवरी, 2001, बैंगलौर) भारतीय तैराक हैं। वह पुरुषों के 100 मीटर बैकस्ट्रोक में अंतरराष्ट्रीय तैराकी के एफ़आईएनए ‘ए’ मानक के लिए अर्हता प्राप्त करने और ग्रीष्मकालीन ओलंपिक, 2020 (टोक्यो ओलम्पिक) के लिए सीधे प्रवेश अर्जित करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय पुरुष तैराक हैं। भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज और माना पटेल का टोक्यो ओलंपिक में अभियान बिना पदक के ही थम गया। ये दोनों युवा तैराक अपनी-अपनी स्पर्धाओं के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे। ओलंपिक में पदार्पण कर रहे ये दोनों तैराक 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धाओं में अपने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी करने में भी नाकाम रहे।

विशिष्ट अतिथि *पूजा अग्रवाल बैंगलोर* ने *वीरावल्ली सुंदरम् संपत जन्म तिथि* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया वीरावल्ली सुंदरम् संपत (जन्म- 16 जनवरी, 1950, तमिल नाडु) भारत के भूतपूर्व 18वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे। वह 11 जून, 2012 से 15 जनवरी, 2015 तक इस पद पर रहे।वी. एस. संपत भारतीय प्रशासनिक सेवा के सन 1973 बैच के प्रशासनिक अधिकारी हैं।वह शाहबुद्दीन याक़ूब क़ुरैशी के सेवानिवृत्त होने के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त हुए थे।आंध्र प्रदेश और राजधानी दिल्ली में कई पदों पर वी. एस. संपत रह चुके हैं।वह केंद्र में ऊर्जा सचिव के पद पर भी रह चुके हैं।

विशिष्ट अतिथि *राजजकुमारी गुप्ता कटनी मध्यप्रदेश* ने अभिनेता *कबीर बेदी के जन्म तिथि* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया कबीर बेदी (जन्म- 16 जनवरी, 1946) भारतीय फिल्म अभिनेता हैं, जो सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि यूनाइटेड स्टेट और इटली में भी सक्रिय हैं। कबीर बेदी को हिंदी सिनेमा में खलनायक की भूमिका के लिए प्रमुख तौर पर जाना जाता है। वह अब तक कई फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभा चुके हैं, जिनमें ‘खून भरी मांग’, ‘मोहन-जोदारो’, ‘साहेब बीवी गैंगस्टर’ आदि प्रमुख है।

*कुसुम अग्रवाल रायपुर* ने *कामिनी कौशल की जन्म तिथि* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया कामिनी कौशल ( वास्तविक नाम- ‘उमा कश्यप’, जन्म- 16 जनवरी, 1927, लाहौर, पंजाब, ब्रिटिश भारत) हिन्दी फ़िल्मों की एक ऐसी अभिनेत्री और टीवी कलाकार, जिसने अपनी शालीनता से सभी का दिल जीत लिया। इनका वास्तविक नाम ‘उमा कश्यप’ था। फ़िल्मी नाम ‘कामिनी कौशल’ चेतन आनन्द ने दिया और इसी नाम से ये जानी गईं। यूँ तो कामिनी कौशल ने कई यादगार फ़िल्में दी हैं, किंतु फ़िल्म ‘नीचा नगर’ (1946) और ‘बिराज बहू’ (1955) में निभाई गई भूमिका के लिए उन्हें ख़ासतौर पर जाना जाता है। इन फ़िल्मों में निभाई गई भूमिका के लिए कामिनी कौशल को पुरस्कार भी प्राप्त हुए थे। अपने समय के ख्याति प्राप्त अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के साथ कई फ़िल्में कर चुकीं कामिनी कौशल ने टीवी की दुनिया में कई धारावाहिकों में भी कार्य किया है।

वरिष्ट सदस्या *सुलोचना धनावत* ने *ओंकार प्रसाद नैय्यर जन्म जयंती* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया ओंकार प्रसाद नैय्यर (जन्म: 16 जनवरी, 1926; मृत्यु: 28 जनवरी, 2007) हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध संगीतकार थे। अपने सुरों के जादू से आशा भोंसले और मोहम्मद रफ़ी जैसे कई पार्श्वगायक और पार्श्वगायिकाओं को कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने वाले महान् संगीतकार ओ. पी. नैय्यर के संगीतबद्ध गीत आज भी लोकप्रिय है।

*उषा कलानोरिया* अध्यक्ष बाराद्वार इकाई ने ने *गुरु हरराय की जन्म जयंती* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया गुरु हरराय (जन्म: 16 जनवरी, 1630 ई.; मृत्यु: 6 अक्टूबर, 1661 ई.) सिक्खों के सातवें गुरु थे। वे 3 मार्च, 1644 को गुरु नियुक्त हुए तथा इस पद पर 6 अक्टूबर, 1661 ई. तक रहे। गुरु हरराय अपने पितामह, महान् योद्धा गुरु हरगोविंद सिंह के विपरीत थे, गुरु हरराय शांति के समर्थक थे, जो मुग़ल उत्पीड़न का विरोध करने के लिए उपयुक्त नहीं था।

*पुष्पा अग्रवाल* अध्यक्ष रायपुर इकाई ने *साधू थांवरदास लीलाराम वासवानी पुण्य तिथि* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया साधू थांवरदास लीलाराम वासवानी (25 नवंबर 1879 – 16 जनवरी 1966), भारत के शिक्षाविद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे जिन्होने शिक्षा में मीरा आन्दोलन चलाया। उन्होने पुणे में साधु वासवानी मिशन की स्थापना की।

*भगवती अग्रवाल* अध्यक्ष कोरबा इकाई ने *रामनरेश त्रिपाठी पुण्य तिथि* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया रामनरेश त्रिपाठी (4 मार्च, 1889 – 16 जनवरी, 1962) हिन्दी भाषा के ‘पूर्व छायावाद युग’ के कवि थे। कविता, कहानी, उपन्यास, जीवनी, संस्मरण, बाल साहित्य सभी पर उन्होंने कलम चलाई। अपने 72 वर्ष के जीवन काल में उन्होंने लगभग सौ पुस्तकें लिखीं। ग्राम गीतों का संकलन करने वाले वह हिंदी के प्रथम कवि थे जिसे ‘कविता कौमुदी’ के नाम से जाना जाता है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए उन्होंने गांव-गांव जाकर, रात-रात भर घरों के पिछवाड़े बैठकर सोहर और विवाह गीतों को सुना और चुना। वह गांधी के जीवन और कार्यो से अत्यन्त प्रभावित थे। उनका कहना था कि मेरे साथ गांधी जी का प्रेम ‘लरिकाई को प्रेम’ है और मेरी पूरी मनोभूमिका को सत्याग्रह युग ने निर्मित किया है। ‘बा और बापू’ उनके द्वारा लिखा गया हिंदी का पहला एकांकी नाटक है।

*डिंपल अग्रवाल* अध्यक्ष सरिया इकाई ने *शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय पुण्य तिथि* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय (१५ सितम्बर, १८७६ – १६ जनवरी, १९३८) बांग्ला के सुप्रसिद्ध उपन्यासकार एवं लघुकथाकार थे। वे बांग्ला के सबसे लोकप्रिय उपन्यासकार हैं।उनकी अधिकांश कृतियों में गाँव के लोगों की जीवनशैली, उनके संघर्ष एवं उनके द्वारा झेले गए संकटों का वर्णन है। इसके अलावा उनकी रचनाओं में तत्कालीन बंगाल के सामाजिक जीवन की झलक मिलती है। शरतचंद्र भारत के सार्वकालिक सर्वाधिक लोकप्रिय तथा सर्वाधिक अनूदित लेखक हैं।

*शीतल लाठ* अध्यक्ष बिलासपुर इकाई ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हे सम्मानित किया।

*हेमलता बंसल कोषाध्यक्ष शक्ति* ने सभी की उपस्तिथि, अभिव्यक्ति, प्रस्तुति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

*प्रेमलता गोयल उपाध्यक्ष अंबिकापुर* ने आज के इतिहास की कुछ मुख्य घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया
1681- महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में क्षत्रपति शिवाजी के पुत्र संभाजी का भव्य राज्याभिषेक हुआ
1769- कलकत्ता (अब कोलकाता) के अकरा में पहली बार सुनियोजित घुड़दौड़ का आयोजन किया गया।
1999 – भारत के अनिल सूद विश्व बैंक के उपाध्यक्ष बने, टोक्यो (जापान) पुन: विश्व का सबसे मंहगा शहर घोषित।
2003 – भारतीय मूल की कल्पना चावला दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना।

*उमा बंसल* महासचिव कोरबा ने आज के मुख्य समाचार पर प्रकाश डाल, संपूर्ण विश्व की मंगल कामना से शांति पाठ द्वारा कार्यक्रम समापन की घोषणा की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डिंपल अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, भगवती अग्रवाल, नंदिनी चौधरी, प्रेमलता गोयल, उषा कलानोरिया, उमा बंसल, रेखा गर्ग, पूजा अग्रवाल, सुशीला अग्रवाल, विजया डालमिया, प्रतिमा गुप्ता, राजकुमारी गुप्ता, यशोदा गुप्ता, सीमा गुप्ता, कमलेश बोंदिया, शिखा गुप्ता, निशा गोयल, गिरिजा गोयल, पूनम गोयल व सभी सदस्यो की सक्रिय सहभागिता रही।