*देश के साथ साथ विदेशों में भी सनातन हिंदू धर्म का प्रचार प्रसार लगातार विगत चौदह माह से प्रतिदिन वर्चुअल माध्यम से किया जा रहा है _ डॉ अनीता अग्रवाल*
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा विगत चौदह माह से प्रतिदिन आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम की श्रृंखला में 2/3/2022 बुधवार को *जयन्त तालुकदार, भारतीय तीरंदाज़ खिलाड़ी, बसंत सिंह खालसा, राजनीतिज्ञ, पी. के. वासुदेवन नायर – भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिनका सम्बंध राजनीति दल ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी’, गुलशन राय – हिन्दी फ़िल्म निर्माता व वितरक जन्म तिथि और सरोजनी नायडू पुण्य तिथि और अमावस्या* पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम।
कार्यक्रम का श्री गणेश मधु मित्तल रायपुर ने अपने निवास स्थान पर रानी सती दादी जा दरबार सजा तिलक लगा श्री फल चढ़ा माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना आरती आराधना से किया।
मुख्य अतिथि नंदिनी चौधरी सिंगापुर ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया 2 मार्च 1949 का दिन सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि के रूप में दर्ज है। राजनीतिक कार्यकर्ता, महिला अधिकारों की समर्थक, स्वतंत्रता सेनानी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष सरोजिनी नायडू को उनकी प्रभावी वाणी और ओजपूर्ण लेखनी के कारण ‘नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’ कहा गया। 13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में जन्मीं सरोजिनी के पिता अघोरेनाथ चट्टोपाध्याय हैदराबाद के निजाम कॉलेज में प्रिंसिपल थे। सरोजिनी ने यूनिवर्सिटी आफ मद्रास के अलावा लंदन के किंग्स कॉलेज और उसके बाद कैंब्रिज के गिरटन कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की।उन्होंने देश की आजादी के संघर्ष में शिरकत की और आजादी के बाद उन्हें यूनाइटेड प्राविंसेज (वर्तमान में उत्तर प्रदेश) का राज्यपाल बनाया गया। उन्हें देश की पहली महिला राज्यपाल होने का भी गौरव हासिल है। उनकी लेखनी ने भी देश के बुद्धिजीवियों को प्रभावित किया।
उमा बंसल ने सभी अतिथियों और सदस्यों को उनकी उपस्तिथि अभिव्यक्ति और प्रस्तुति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
डॉ अनीता अग्रवाल ने कल्याण मानते पढ़ संपूर्ण जग की मंगल शांति की मंगल कमाए की।
भगवती अग्रवाल, डिंपल अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, पार्बती अग्रवाल, सबिता अग्रवाल, उषा अग्रवाल, सिया अग्रवाल, मंजू गोयल, उषा कलानोरिया, उमा बंसल, मधु मित्तल, रेखा गर्ग, रंजना गर्ग, निशा गोयल, गिरिजा गोयल, कमलेश बोंदिया, प्रतिमा गुप्ता, राजकुमारी गुप्ता, यशोदा गुप्ता, शिखा गुप्ता, हेमलता मित्तल, हेमलता बंसल, शीतल लाठ सभी सदयो ने रानी सती मंगल पाठ का पठन किया, सभी ने भजन प्रस्तुत कर पूरे डिजिटल मंच को भक्ति के रस में डूबो दिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
