कांकेर-प्रथम दिन 26 मार्च को प्रदेश पदाधिकारियों की
अहम बैठक हुई जिसमें आने वाले महीने में किसान हित के कई कार्यक्रम तय किए गए एवम परेशान किसान के हित में बड़े आंदोलन खड़े करने के संबंध में चर्चा हुई
द्वितीय दिवस 27 मार्च को प्रदेश कार्यसमिति कि बैठक में सभी 30 जिलों के अध्य्क्ष महामंत्री भी शामिल हुए और मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष विष्णुदेव साय शामिल हुए और कहा छत्तीसगढ धान का कटोरा है कृषि प्रधान प्रदेश है मगर छत्तीसगढ में किसान बहुत ही परेशान है आत्महत्या कर रहा है ऐसे में किसान मोर्चा की ज़िम्मेदारी है वो किसान तक पहुंचे और किसान की समस्या का निराकरण करने में भूमिका अदा करें । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लाबरा मुख्यमंत्री बताया ऐसा मुख्यमंत्री जो उत्तरप्रदेश जाकर किसानों को मृत्यु पर 50 लाख देते है और छत्तीसगढ़िया किसान की मृत्यु पर 4 लाख मुआवजा दे रहे है प्रदेश में माफियाराज है गुंडाराज है धर्मान्तरण जोरो से चल रहा है
आदिवासियों को बहकाया जा रहा है कि वो हिंदू नही है
केंद्र से किसान मोर्चा के छत्तिसगढ़ प्रभारी बजरंगी प्रसाद यादव ने जिले वार समीक्षा की ओर किसान मोर्चा को प्रोत्साहित किया बोला की छत्तिसगढ़ सरकार का रास्ता 2023 में किसान मोर्चा से होकर ही गुजरेगा
प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा आज देश और प्रदेश की राजनीति किसान पर केंद्रित है इस परिवेश में किसान मोर्चा भाजपा की रीढ़ की हड्डी है
किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि 2023 के चुनावो में किसान मोर्चा का अहम रोल होने वाला है सभी कमर कस कर आने वाले चुनाव में भाजपा को प्रदेश में विजय दिलवाने में अहम भूमिका अदा करें।
समापन समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ।
भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष विष्णु देव साय, केंद्र से छत्तीसगढ किसान मोर्चा के प्रभारी बजरंगी प्रसाद यादव ,कांकेर सांसद मोहन मांडवी ,किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह , छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा प्रभारी संदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।
*मस्तूरी विधानसभा से विधायक प्रतिनिधि और प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा कार्यकारणी सदस्य बी पी सिंह भी दो दिवसीय भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति में शामिल हुए ।*
