*निमिषा गोयल, डिंपल अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल बनी सिंधारा महारानी*
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा विगत 14 माह से प्रतिदिन आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम की श्रृंखला में 3/4/2022 रविवार को *अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस, गंगौर सिंधारा, जया प्रदा, भारतीय फिल्म अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ, मौरिस रील, कनाडाई सीनेटर, डोरिस डे,अमेरिकी गायिका अभिनेत्री, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भारत के पहले फील मार्शल एस.एच.एफ.जे. मानेकशॉ, समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता सेनानी कमला देवी चट्टोपाध्याय, मशहूर हिन्दी साहित्यकार निर्मल वर्मा का जन्म, की जन्म जयंती* और *किशोरी अमोनकर, हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत गायिका, शिवाजी महाराज का निर्वाण दिवस* पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम।
कार्यक्रम का श्री गणेश *डॉ अनीता अग्रवाल* ने अपने निवास स्थान पर मां दुर्गा के छाया चित्र पर रोली अक्षत का तिलक लगा श्री फल चढ़ा माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने स्वागत उद्बोधन द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत कर *अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया यह दिवस हर साल 2 अप्रैल को पढ़ने को बढ़ावा देने के उद्देश से मनाया जाता है। एक वार्षिक आयोजन होता है जो युवा लोगों के लिए पुस्तकों पर अंतर्राष्ट्रीय बोर्ड द्वारा समर्थित होता है।यह दिन 1967 में स्थापित किया गया था और हंस क्रिश्चियन एंडरसन के जन्मदिन पर या इसके आसपास मनाया जाता है। प्रति वर्ष आईबीबीवाई का एक अलग राष्ट्रीय खंड आईसी बीडी का अंतर्राष्ट्रीय प्रायोजक होता है।
एक विषय तय किया जाता है, और मेजबान देश के प्रमुख लेखकों को दुनिया भर के बच्चों को एक संदेश लिखने के लिए आमंत्रित किया जाता है। इसके अतिरिक्त, पोस्टर डिजाइनिंग के लिए एक प्रसिद्ध इलस्ट्रेटर को आमंत्रित किया जाता है।
दिन का उपयोग पुस्तकों को पढ़ने और बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में किया जाता है।
मुख्य अतिथि *नंदिनी चौधरी* सिंगापुर ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया चैत्र नवरात्र के *दूसरा दिन का संबंध मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी* से है । आज मां दुर्गा की ब्रह्मचारिणी स्वरूप में पूजा की जायेगी । यहां ‘ब्रह्म’ शब्द का अर्थ तपस्या से है और ‘ब्रह्मचारिणी’ का अर्थ है- तप का आचरण करने वाली । मां दुर्गा का ये स्वरूप अनन्त फल देने वाला है।
विशिष्ट अतिथि *पार्वती अग्रवाल* लाऊ मुंडा उड़ीसा ने *जया प्रदा* जन्म दिवस पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया जयाप्रदा (जन्म 3 अप्रैल 1962) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने उनके संपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला।
विशिष्ट अतिथि *सबिता अग्रवाल* सन पुर ओडिसा ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया राजस्थान के मुख्यमंत्री *अशोक गहलोत* जन्म दिवस पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया अशोक गहलोत (जन्म 3 मई 1951, जोधपुर राजस्थान) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता तथा राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री है । लक्ष्मण सिंह गहलोत के घर जन्मे अशोक गहलोत ने विज्ञान और कानून में स्नातक डिग्री प्राप्त की तथा अर्थशास्त्र विषय लेकर स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की। गहलोत का विवाह 27 नवम्बर, 1977 को सुनीता गहलोत के साथ हुआ। गहलोत के एक पुत्र वैभव गहलोत और एक पुत्री सोनिया गहलोत हैं।
विशिष्ट अतिथि *पूजा अग्रवाल बैंगलोर* ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया *भारत के पहले फील मार्शल एस.एच.एफ.जे. मानेकशॉ* जन्म जयंती पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया मानेकशॉ देश के पहले फील्ड मार्शल थे। उनके नेतृत्व में भारत ने सन् 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त की थी, जिसके परिणामस्वरूप बंगलादेश का जन्म हुआ था। उनका पूरा नाम सैम होर्मूसजी फ्रेमजी जमशेदजी मानेकशॉ था।
*उषा कलानोरिया* अध्यक्ष बाराद्वार इकाई ने *गंगौर सिंधारे* के अवसर पर ऑनलाइन सिंधारा क्वीन कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन किया।बहने सोलह श्रृंगार कर चुंदड़ी ओढ़ना पहन गंगौर का भजन, सिंधारा गाया।
*कुसुम अग्रवाल* सह कोषाध्यक्ष ने श्रृंगार का भजन गीत प्रस्तुत किया।
*भगवती अग्रवाल* अध्यक्ष कोरबा इकाई ने *समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता सेनानी कमला देवी चट्टोपाध्याय* जन्म जयंती पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया कमलादेवी चट्टोपाध्याय (3 अप्रैल 1903 – 29 अक्टूबर 1988) भारतीय समाजसुधारक, स्वतंत्रता सेनानी, तथा भारतीय हस्तकला के क्षेत्र में नवजागरण लाने वाली गांधीवादी महिला थीं। उन्हें सबसे अधिक भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान के लिए; स्वतंत्र भारत में भारतीय हस्तशिल्प, हथकरघा, और थियेटर के पुनर्जागरण के पीछे प्रेरणा शक्ति के लिए; और सहयोग की अगुआई करके भारतीय महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक स्तर के उत्थान के लिए याद किया जाता था। उन्हे समाज सेवा के लिए १९५५ में पद्म भूषण से अलंकृत किया गया।
*पुष्पा अग्रवाल* अध्यक्ष रायपुर इकाई ने *मशहूर हिन्दी साहित्यकार निर्मल वर्मा* जन्म जयंती पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया निर्मल वर्मा (३ अप्रैल १९२९- २५ अक्तूबर २००५) हिन्दी के आधुनिक कथाकारों में एक मूर्धन्य कथाकार और पत्रकार थे। शिमला में जन्मे निर्मल वर्मा को मूर्तिदेवी पुरस्कार (१९९५), साहित्य अकादमी पुरस्कार (१९८५) उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान पुरस्कार और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
*शीतल लाठ* अध्यक्ष बिलासपुर इकाई ने *किशोरी अमोनकर, हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत गायिका* पुण्य तिथि पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया किशोरी आमोनकर (जन्म: 10 अप्रैल, 1931) (मृत्यु :3 अप्रेल 2017 – 84 वर्ष) हिंदुस्तानी संगीत की विख्यात गायिका थीं जिनका सम्बन्ध अतरौली जयपुर घराने से हैं। इनकी माता श्रीमती मोगुबाई कुर्डीकर भी इसी घराने की मशहूर शास्त्रीय गायिका थीं।। इनको[पद्म विभूषण]] से सम्मनित किया गया है।
*मंजू गोयल* अध्यक्ष अंबिकापुर इकाई ने *शिवाजी महाराज का निर्वाण दिवस* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया छत्रपति शिवाजी भोसले (1630-1680 ई.) भारत के एक महान राजा एवं रणनीतिकार थे जिन्होंने 1674 ई. में पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी। इसके लिए उन्होंने मुगल साम्राज्य के शासक औरंगज़ेब से संघर्ष किया। सन् 1674 में रायगढ़ में उनका राज्याभिषेक हुआ और वह “छत्रपति” बने।तत्वदर्शी संत मिला होता तो शिवाजी मोक्ष का मार्ग चुनते| उन्होंने उनके संपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला।
*डिंपल अग्रवाल* अध्यक्ष सरिया इकाई ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया 2017- भारत में शैक्षिक संस्थानों की जारी की गई रैंकिंग- (2017) में इंजीनियरिंग श्रेणी में आई आई टी मद्रास ने पहला स्थान प्राप्त किया है, दूसरा स्थान आई आई टी बम्बई और तीसरा स्थान खड़गपुर को मिला है। प्रबंधन श्रेणी में भारतीय प्रबंधन संस्थान-आई आई एम, अहमदाबाद को पहला स्थान मिला है। विश्वविद्यालय श्रेणी में भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलौर शीर्ष पर रहा है। दूसरे स्थान पर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय रहा। फॉर्मेसी संस्थानों में दिल्ली के जामिया हमदर्द ने पहला स्थान पाया है।भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आई आई टी पटना को तिरासीवां स्थान मिला है।
*उमा बंसल* महासचिव कोरबा ने संचालन करते हुए सभी सदस्यो अतिथियों को उनकी उपस्तिथि अभिव्यक्ति और प्रस्तुति के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर विश्व कल्याण की भावना से शांति पाठ द्वारा कार्यक्रम समापन की विधिवत घोषणा की।
कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्य नंदिनी चौधरी, कमलेश बोंदिया, पार्बती अग्रवाल, सबिता अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, रंजना गर्ग, रेखा गर्ग, तारा बेरीवाल, शीतल लाठ, मंजू गोयल, उषा कलानोरिया, उमा बंसल, सुलोचना धनावत, भगवती अग्रवाल, डिंपल अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, सरला लोहिया, वंदना अग्रवाल, रजनी जिंदल, रंजना गर्ग, मधु मित्तल, सिया अग्रवाल,राजकुमारी गुप्ता, शारदा वासाबातिया ने अपनी अभिव्यक्ति और प्रस्तुति से कार्यक्रम को सफल बनाया।
