बिलासपुर। श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी कार्य विस्तार योजना के तहत् 5 मई 2022 गुरूवार से समयदानी विस्तारक एवं सायबर विस्तारक भाजपा शक्ति केन्द्रों में जायेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष में पार्टी की कार्य विस्तार योजना बनाई है जिसके अंतर्गत भाजपा के सभी शक्ति केन्द्रों में दिनांक 5 मई से 20 मई तक समयदानी विस्तारक के रूप में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता जायेंगे एवं प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यो को अपने-अपने शक्ति केन्द्र के प्रत्येक बूथ में 10 दिन में पूर्ण करेंगे।
कार्य विस्तार योजना के प्रथम दिवस दिनांक 5 मई 2022 गुरूवार को शक्ति केन्द्रों में जाने वाले समयदानी विस्तारक एवं सायबर विस्तारक के साथ जिला भाजपा के प्रमुख छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक विधानसभा बिल्हा में तिफरा सिरगिट्टी मंडल के शक्ति केन्द्र कालका नगर, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल विधानसभा बिलासपुर में बिलासपुर पश्चिम मंडल के शक्ति केन्द्र, सांसद अरूण साव विधानसभा बिल्हा में बोदरी मंडल के शक्ति केन्द्र पिरैया, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी विधानसभा बिल्हा में बिल्हा मंडल के शक्ति केन्द्र उमरिया, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी मस्तूरी विधानसभा में मल्हार मंडल के शक्ति केन्द्र धनगंवा, भगवान पाली, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह बेलतरा विधानसभा में बेलतरा मध्य मंडल के शक्ति केन्द्र बिरकोना, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत बिलासपुर विधानसभा में बिलासपुर दक्षिण मंडल के शक्ति केन्द्र, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय तखतपुर विधानसभा में सकरी मंडल के शक्ति केन्द्र सकरी-2, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक तखतपुर विधानसभा में सकरी मंडल के शक्ति केन्द्र, भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल कोटा विधानसभा में कोटा मंडल के शक्ति केन्द्र में जायेंगे।
