अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा विगत पंद्रह माह से प्रतिदिन आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम की श्रृंखला में  10/5/2022 मंगलवार को दोपहर तीन बजे से गूगल मीट पर *अंतर्राष्ट्रीय अर्गानिया दिवस, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस, नेशनल टेक्नोलॉजी दिवस, प्रांतीय चेयरमैन अशोक सियाराम अग्रवाल को मानद पीएचडी की उपाधि मिलने पर बधाई कार्यक्रम, मंगलवार बैसाख नवमी, नैन्सी वाकर, अमेरिकी फिल्म और टीवी अभिनेत्री (रोडा), नयनतारा सहगल – भारतीय लेखिका जन्म तारीख और कैफी आजमी भारत के मशहूर शायर, कवी, गीतकार की पुण्य तिथि* पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम।

*सभी अग्रवाल एक बैनर तले कार्य कर संगठित हो एकता का परिचय दे @ डॉ अनीता अग्रवाल*

*पुरातन काल से आज तक समाज हित के लिए अग्रवाल हमेशा अग्रणी व तत्पर @ अशोक सिया राम अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल राजू, नित्यानंद अग्रवाल, मीनू लाल अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, डॉ एम एल अग्रवाल*

*मानद पीएचडी उपाधि प्राप्त डॉक्टर अशोक सियाराम अग्रवाल हुए सम्मानित*

*हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, हनुमान अष्टक, हनुमान भजन से बल बुद्धि की प्रार्थना कर विश्व कल्याण की मंगल कामना@ डिंपल अग्रवाल*

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा विगत पंद्रह माह से प्रतिदिन आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम की श्रृंखला में 10/5/2022 मंगलवार को दोपहर तीन बजे से गूगल मीट पर *अंतर्राष्ट्रीय अर्गानिया दिवस, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस, नेशनल टेक्नोलॉजी दिवस, प्रांतीय चेयरमैन अशोक सियाराम अग्रवाल को मानद पीएचडी की उपाधि मिलने पर बधाई कार्यक्रम, मंगलवार बैसाख नवमी, नैन्सी वाकर, अमेरिकी फिल्म और टीवी अभिनेत्री (रोडा), नयनतारा सहगल – भारतीय लेखिका जन्म तारीख और कैफी आजमी भारत के मशहूर शायर, कवी, गीतकार की पुण्य तिथि* पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम।

कार्यक्रम का श्री गणेश डॉ अनीता अग्रवाल ने अपने निवास स्थान पर भगवान हनुमान के दरबार में श्री फल चढ़ा मंत्रोचार से दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना आराधना से किया।
अपने आतिथ्य उद्बोधन में सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत कर सभी को सनातन हिंदू संस्कृति का निर्वहन करने के लिए किया प्रेरित।उन्होंने आहवान किया की सभी मारवाड़ी सभी अग्रवाल *एक बैनर तले कार्य कर संगठित हो एकता का परिचय दे*। अब समय आ गया है एक बार पुनः संगठित हो सतयुग स्थापित करने का भरसक प्रयास करे।

निमिषा गोयल पत्थलगांव ने गणेश वंदना, उषा अग्रवाल रायपुर ने पितरों जी की स्तुति, मीना अग्रवाल ने गुरुवंदना प्रस्तुत किया।
*डिंपल अग्रवाल* ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर पगड़ी भेट कर सम्मानित किया।
*मधु मित्तल* ने स्वागत गीत से सभी अतिथियों का स्वागत किया।
*उषा कलानोरिया* कार्यक्रम संचालिका ने सभी अतिथियों का संक्षिप्त जीवन परिचय सभी के सम्मुख प्रस्तुत कर उन्हे बारी बारी से उनके उद्बोधन के लिए आमंत्रित किया।

8 मई को दिल्ली के हैबिटेट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में *थिओफानी यूनिवर्सिटी हैती* द्वारा रायपुर छत्तीसगढ़ प्रांतीय संगठन के चेयरमैन, रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच के प्रमुख मार्गदर्शक, अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व प्रदेश संयोजक, अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष *अशोक सियाराम अग्रवाल* को सोशियोलॉजी में *पीएचडी की मानद उपाधि* से अलंकृत विभूषित होने पर संभागीय अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट बाबूलाल अग्रवाल रायगढ़, कोषाध्यक्ष विकलांग चेतना परिषद राजेंद्र अग्रवाल राजू बिलासपुर, नरेश अग्रवाल वरिष्ट समाज सेवी रायगढ़, डॉक्टर एम एल अग्रवाल संयोजक उच्च शिक्षा ऋण मुक्त योजना, मिनूलाल अग्रवाल रायपुर, अनीता अशोक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, नित्यानंद अग्रवाल समाज सेवक बिलासपुर मंच पर उपस्थित सभी सदस्यो ने शुभ कामनाएं बधाई प्रेषित की।सभी ने अपने उद्बोधन में एकसार बताता ये उपाधि अशोक अग्रवाल की ही नहीं अपितु पूरे अग्र कुल, अग्र समाज की है।

कार्यक्रम अध्यक्ष *अशोक अग्रवाल* ने अपने उद्बोधन में बताया मनुष्य सामाजिक क्षेत्र में अपने द्वारा समाज उत्थान के लिए किए गए कार्यों की पहचान चाहता है और अगर यह हो जाए तो व्यक्ति विशेष ही नही पूर्ण समाज गौरवान्वित के साथ साथ लाभान्वित होता है और यही महाराजा अग्रसेन द्वारा दिखाया मार्ग है।उन्होंने कभी भी कही भी समाज हित के लिए यथा संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया।

मुख्य अतिथि *नंदिनी चौधरी* सिंगापुर ने *अंतर्राष्ट्रीय अर्गानिया दिवस* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया 2021 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 मई को अंतर्राष्ट्रीय आर्गानिया दिवस घोषित किया. मोरक्को द्वारा प्रस्तुत संकल्प, संयुक्त राष्ट्र के 113 सदस्य राज्यों द्वारा सह-प्रायोजित था और सर्वसम्मति से अपनाया गया था

विशिष्ट अतिथि *विजया डालमिया* हैदराबाद ने *राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया देश को ताकतवर बनाने में टेक्‍नोलॉजी का बहुत योगदान होता है। इसलिए *राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस* यानी टेक्‍नोलॉजी का भी बहुत महत्‍व है। 11 मई को भारत में टेक्‍नोलॉजी डे मनाया जाता है। इतिहास में यह तारीख इसलिए अहम है क्‍योंकि इसी दिन भारत ने 1998 में दूसरी बार परमाणु परीक्षण किया था। इसलिए 11 मई को हर साल राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश की तकनीकी क्रांति के लि‍ए याद किया जाता है।

विशिष्ट अतिथि *यशोदा गुप्ता* कटनी मध्यप्रदेश ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया दरअसल 11 मई को राजस्थान के पोखरण परीक्षण श्रृंखला में भारत ने दूसरी बार सफलतापूर्वक परमाणु परीक्षण किया था। इस ऑपरेशन का नेतृत्व डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने किया था और इसे ऑपरेशन शक्ति या पोखरण-2 कहा जाता है। इस उपलब्धि को चिह्नित करने के लिए ही इस दिन को मनाया जाता हैं।

विशिष्ट अतिथि *रेखा गुल्ला* ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया
उस समय देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे। दो दिन बाद देश में दो और परमाणु हथियारों का परीक्षण हुआ। इस परीक्षण के साथ ही भारत दुनिया के उन छह देशों में शामिल हो गया, जिनके पास परमाणु शक्ति है। बस इसी वजह से 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है। इसके अलावा कई और अहम तकनीकी क्रांति इसी दिन संभव हुई थी।

विशिष्ट अतिथि *सुशीला अग्रवाल* शांतिनिकेतन कोलकाता ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया 11 मई 1998 को ही रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने त्रिशूल मिसाइल का आखिरी परीक्षण किया था। फिर उस मिसाइल को भारतीय वायुसेना और भारतीय थलसेना में शामिल किया गया था। त्रिशूल जमीन से हवा में मार करने वाले मिसाइल है। यह छोटी दूरी की मिसाइल है।

विशिष्ट अतिथि *सबिता अग्रवाल* सन पुर ओडिसा ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया *नयनतारा सहगल* एक भारतीय लेखिका हैं जो अंग्रेजी भाषा में लिखती है। इनका जन्म 10 मई 1927 को नेहरू गांधी परिवार में हुआ था। वे पहली भारतीय महिला लेखिका हैं जिन्हें अंग्रेजी लेखन के लिए पहचान मिली। वे भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की बहन विजय लक्ष्मी पंडित की पुत्री हैं। नेहरू गांधी परिवार की एक सदस्य होने के बावजूद इनकी लेखनी हमेशा निरपेक्ष रही। फिलहाल कई दशकों से वे देहरादून में रह रही है।

विशिष्ट अतिथि *पार्बती अग्रवाल* लाऊ मुंडा उड़ीसा ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया कैफ़ी आज़मी मई 1947 में इनका विवाह शौकत से हुआ। आर्थिक रूप से संपन्न और साहित्यिक संस्कारों वाली शौकत को कैफी के लेखन ने प्रभावित थीं। उनके यहां एक बेटी और एक बेटे का जन्म हुआ, जिनका नाम शबाना और बाबा है। शबाना आज़मी हिंदी फिल्मों की एक अज़ीम अदाकारा बनीं।उनकी रचनाओं में आवारा सज़दे, इंकार, आख़िरे-शब आदि प्रमुख हैं।क़ैफ़ी आज़मी को राष्ट्रीय पुरस्कार के अलावा कई बार फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।1974 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया।

विशिष्ट अतिथि *पूजा अग्रवाल* बैंगलोर ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया अमेरिकी अभिनेत्री और संगीत कॉमेडी कलाकार *नैन्सी वॉकर* (जन्म अन्ना मर्टल स्वियर , 10 मई, 1922 – मार्च 25, 1992) एक अमेरिकी अभिनेत्री और मंच, स्क्रीन और टेलीविजन के हास्य अभिनेता थे। वह एक फिल्म और टेलीविज़न निर्देशक (जैसे द मैरी टायलर मूर शो थी, जिस पर उन्होंने कई अतिथि भूमिकाएँ भी कीं)। अपने पाँच-दशक के लंबे करियर के दौरान, उन्हें अपने लंबे समय तक चलने वाली भूमिकाओं के लिए सबसे ज्यादा याद किया जा सकता है, जैसा कि मैकमिलन एंड वाइफ और इडा मॉर्गेनस्टर्न को बताया गया, जो पहली बार द मैरी टायलर मूर शो के कई एपिसोड में दिखाई दिए और बाद में स्पिनऑफ़ श्रृंखला पर एक प्रमुख आवर्ती चरित्र बन गया।

*सुलोचना धनावत* प्रचार प्रसार प्रभारी ने अपनी अभिव्यक्ति में आज की प्रमुख घटना के बारे में बताया 1857 – भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम हुआ। 1924- एडगर हूवर अमेरिकि संघीए जाँच एजेंसी के प्रमुख नियुक्त किए गए। 1993 – विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाली संतोष यादव पहली महिला पर्वतारोही बनी 1994 – आज के ही दिन नेल्सन मंडेला को राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की, नेल्सन मंडेला को दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने थे।

*उषा कलानोरिया* अध्यक्ष बारदवार इकाई कार्यक्रम संचालिका ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ और स्वागत गान से स्वागत किया।
*भगवती अग्रवाल* अध्यक्ष कोरबा इकाई ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
*डिंपल अग्रवाल* अध्यक्ष सरिया इकाई कार्यक्रम संयोजिका संचालिका ने मंगलवार को भगवान हनुमान को याद कर हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, हनुमान अष्टक का पाठ और हनुमान भजन कार्यक्रम का आयोजन किया।
*पुष्पा अग्रवाल* अध्यक्ष रायपुर इकाई ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
*मंजू गोयल* अध्यक्ष अंबिकापुर इकाई ने सभी अतिथियों को उनकी उपस्तिथि अभिव्यक्ति और प्रस्तुति के लिए आभार प्रकट किया।
*शीतल लाठ* अध्यक्ष बिलासपुर इकाई ने शांति पाठ द्वारा कार्यक्रम का विधिवत समापन किया।

कार्यक्रम में अशोक सियाराम अग्रवाल, एडवोकेट बाबूलाल अग्रवाल रायगढ़ अध्यक्ष संभागीय अग्रवाल महासभा, डॉक्टर एमएल अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल राजू महामंत्री, संयोजक, कोषाध्यक्ष विकलांग चेतना परिषद आदि, मीनू लाल अग्रवाल, नित्यानंद अग्रवाल,अनीता अशोक अग्रवाल, नरेश अग्रवाल रायगढ़, नंदिनी चौधरी, पूजा अग्रवाल, पार्बती अग्रवाल, सबिता अग्रवाल, भगवती अग्रवाल, डिंपल अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, रंजना गर्ग, रजनी जिंदल, निशा गोयल, निमिषा गोयल, लक्ष्मी अग्रवाल, अनुकूल रातेरिया, पुष्पा भोजसीया, सिया अग्रवाल, सुलोचना धनावत, उषा अग्रवाल, प्रतिमा गुप्ता, राजकुमारी गुप्ता, यशोदा गुप्ता, शिखा गुप्ता, तारा बेरीवाल, उषा अग्रवाल, सुलोचना धनावत, उषा कलानोरिया, सुलोचना अग्रवाल, उमा बंसल, वंदना अग्रवाल ने अपनी अभिव्यक्ति और प्रस्तुति से कार्यक्रम को सफल बनाया।