जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा की महिला मंजू मानिकपुरी के साथ बलात्कार कर बड़ी बेरहमी पूर्वक हत्या किये जाने के विरोध में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड से मानसरोवर चौक बिलासपुर तक भाजपा, युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा द्वारा कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धाजंलि दी गई।

बिलासपुर। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा की महिला मंजू मानिकपुरी के साथ बलात्कार कर बड़ी बेरहमी पूर्वक हत्या किये जाने के विरोध में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड से मानसरोवर चौक बिलासपुर तक भाजपा, युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा द्वारा कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धाजंलि दी गई।
इस मौके पर सांसद अरूण साव ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि 2 जुलाई की रात को अकलतरा नगर पालिका जांजगीर जिले के वार्ड क्र.2 पोंडी भट्टा मोहल्ले में रात को अकेली महिला के साथ बलपूर्वक बलात्कार किया गया। दिल्ली के निर्भया कांड की तरह उस महिला की हत्या कर दी गई जो घोर निंदनीय है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी है। पुलिस की अधिकृत प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जांजगीर जिले में महिला के साथ दरिंदगी की गई उसकी चारो ओर निंदा हो रही है। इससे स्पष्ट समझ में आ रहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार लोगों को सुरक्षा देने में नकाम है।
बेलतरा विधायक रजनीश सिंह कहा कि इस घटना में मुख्य आरोपी बाद में पकड़ा जाता है और अपना गुनाह भी कबूल करता है इसका भी वीडियों है। इस घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नही आई है। यह दुर्भाग्य है प्रदेश के लिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में कोई घटना होती है तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तुरंत पहुॅच जाते है प्रायोजित फर्जी भाभी का इंटरव्यू हो जाता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और कांग्रेस के नेता हाथरस में राजनीति करने लग जाते है यही कांग्रेस की असली चेहरा है।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसी महिला के साथ ऐसी वारदात होती है तो उसे दबाने में लग जाते है। प्रदेश में हर रोज गांव-गांव, शहर-शहर दुष्कर्म हो रहे है। कांग्रेस सरकार को ऐसी घटनाओं से कोई सरोकार नही है।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि यह सरकार प्रदेश को किस दिशा में ले जा रही है। कांग्रेसियों के मुॅह बंद है छत्तीसगढ़ की युवा पीढी को सरकार भटका रही है। नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने और संस्कृति के नाम पर ढोंग करने वालों ने कैसा नवा छत्तीसगढ़ गढा है जिसमें नशे का गढ, अपराध का गढ, गुंडो का गढ़ निगरानी सुदा अपराधियों का गढ़ के रूप में आज छत्तीसगढ़ पहचाना जा रहा है।
इस मौके पर विभा गौरहा, संध्या चौधरी, दीपा शर्मा, मंजुला सिंह, शोभा कश्यप, रजनी यादव, रीना गोस्वामी, दीपशिखा यादव, शैल कश्यप, रूक्मणी ठाकुर, किरण सिंह, पूनम शुक्ला, अर्चना मल्लेवार, नीता साहू, उषा पाण्डेय, पल्लव धर, दाऊ शुक्ला, प्रकाश यादव, डब्बू राव, प्रदीप मिश्रा, नीलाधर मानिकपुरी, प्रीतम दास मानिकपुरी, देवानंद मानिकपुरी, पुष्पेन्द्र मानिकपुरी, अनमोल झा, रितेश अग्रवाल, नितिन पटेल, केतन सिंह, महर्षि बाजपेयी, ऋषभ चतुर्वेदी, मोनू रजक, लव दीक्षित, अंकित गुप्ता, अंकित पाल, देवेश खत्री, यश गौरहा, महेन्द्र जायसवाल, अभिषेक राज, शाहिल कश्यप, तनुज वोहरा, संस्कार सोनी, अभिषेक तिवारी, आयुष कश्यप, यश कश्यप, आदर्श यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।