ग्राम पंचायत अरजपुरी में 9 महीने से नल जल,ढाई साल से गली के नाली निर्माण कार्य नही हो पाने से ग्रामीण परेशान
शासन प्रशासन को समस्या से अवगत कराने बावजूद नही हो रहा समस्या का समाधान – पंकज जैन(ग्रामीण युवा)
बालोद (डौंडी लोहारा) – वनांचल ग्राम पंचायत अरजपुरी में विगत 9 महीने से नल जल की योजना बंद है,कारण सड़क निर्माण के समय पाइप लाइन निकाली गई थी,जिसके चलते पानी घर घर नही पहुंच पा रहा है,सड़क कार्य हो जाने के बावजूद नल जल योजना घर घर पहुंचाने प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रही है।
विगत ढाई साल से गली में चल रहे नाली निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया है,और इसे पूर्ण करवाने प्रशासन को अवगत भी करा दिया गया है,लेकिन प्रशासन चुप्पी साधे हुए है।
ग्रामीण जन का कहना है,जल्द से जल्द नल जल योजना और गली नाली निर्माण को पूर्ण कर सुविधा मुहिम कराई जाए,अन्यथा ग्रामीण जन को बाध्य होकर आंदोलन करना पड़ेगा,जिसके लिए प्रशासन जिमेदार होगी।
पंकज जैन का कहना है,शासन प्रशासन आम आदमी की समस्या को मतवपूर्ण नही समझ रही,जिसके चलते गांव में गंदगी फेल रही है,जिसके चलते बीमारियों का खतरा बरकरार है,प्रदेश की जनता आज पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए विवश है,मतलब साफ है की 15 साल भाजपा और अब कांग्रेस की सरकार ने आम आदमी को मूलभूत सुविधा नहीं दे पाए है,और हम इनसे देश प्रदेश में विकास की उम्मीद रख रहे है,यह ठीक उसी प्रकार की आशा है की मछली हवा में उड़े।
