जयरामनगर मंडल भाजपा महिला मोर्चा की संगठनात्मक बैठक वार्ड 42 चंद्रशेखर आजाद नगर के भाजपा कार्यालय में संपन्न, चुनावी दृष्टिकोण से लिए गए निर्णय

जय राम नगर गतौरा मंडल की महिला मोर्चा की मंडल स्तरीय

बैठक वार्ड नंबर 42 चंद्रशेखर आजाद नगर के भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई इस संगठनात्मक बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई इस संगठनात्मक बैठक में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा में जल संवर्धन कार्य के संबंध में चर्चा की गई एवं जल की महत्ता को बताते हुए इसे संरक्षित करने के उपाय भी बताए गए साथ ही भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने कुछ

दुकानों में जाकर दुकानदारों से इस बारे में चर्चा की एवं जल संरक्षण करने की अपील की इसके अलावा इस संगठनात्मक चर्चा में आगामी आने वाले चुनाव के विषय में भी रणनीति तैयार की गई जिसमें कहा गया की केंद्र की लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सके इस बैठक में प्रमुख रूप से जयरामनगर गतौरा मंडल भाजपा महिला मोर्चा की प्रभारी रीना खांडेकर,

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बी पी सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठौर व महामंत्री श्याम जी पटेल उपस्थित थे इसके अलावा इस कार्यक्रम में रीता सिंह महिला मोर्चा मंडल महामंत्री, श्रीमती संतोषी भोई महिला मोर्चा उपाध्यक्ष,प्रिया तिवारी युवा मोर्चा संयोजिका, सुमित्रा शर्मा मंडल मंत्री ,संगीता निर्मलकर स्वास्थ्य समिति सदस्य,कंचन सिंह कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा, रिंकी सिंह कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा, झूलवाई वस्त्रकार कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा ,

,एवं प्रतिमा साहू महिला मोर्चा की उपस्थिति थे