विश्व सफाई दिवस, विश्व समुद्री दिवस पर आयोजित संगोष्ठी

विश्व सफाई दिवस, विश्व समुद्री दिवस पर आयोजित संगोष्ठी

अग्रसेन जयंती पखवाड़े में मारवाड़ी गायन प्रतियोगिता में प्रथम मधु मित्तल द्वितीय माया पटवारी तृतीय सुलोचना अग्रवालहास्य स्वरचित कविता में प्रथम मधु मित्तल, द्वितीय कमलेश बोंदीया व तीसरे स्थान पर भगवती अग्रवाल

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा विगत बीस माह से प्रतिदिन आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम की श्रंखला में आज 24 सितंबर 2022 शनिवार को चतुर्मास, पितृपक्ष, अग्रसेन जयंती समारोह, अंतरराष्ट्रीय समुद्री दिवस, विश्व सफाई दिवस, अवतार सिंह पेंटाल, प्रताप नारायण मिश्र – हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक, भीकाजी कामा – प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रवादी आन्दोलन की प्रमुख नेता मैडम भीकाजी कामा, औतार सिंग पैंटल, भारतीय, चिकित्साशास्त्र के वैज्ञानिक, मोहिन्दर अमरनाथ – भूतपूर्व प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी, पंकज पचौरी – वरिष्‍ठ टेलीविज़न पत्रकार, अमीरा शाह – भारतीय उद्यमी हैं जो मेट्रोपोलिस हेल्थ केयर की प्रबन्ध निदेशक, लिम्बा राम – भारत के प्रथम प्रसिद्ध तीरंदाज, आरती साहा – भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक की जन्म तारीख और पद्मिनी – दक्षिण भारतीय अभिनेत्री व मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना। नृत्य की महान् रोशनी (नृत्यापेरोली) के नाम से मशहूर, राजा रमन्ना – भारतीय परमाणु वैज्ञानिक थे जिन्होंने भारत के परमाणु कार्यक्रम के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, ई. एस. वेंकटरमैय्या – भारत के भूतपूर्व 19वें मुख्य न्यायाधीश, सर्व मित्र सिकरी – भारत के भूतपूर्व 13वें मुख्य न्यायाधीश, भूपति मोहन सेन – जानेमाने गणितज्ञ और भौतिक विज्ञानी की निधन तारीख पर आयोजित कार्यक्रम।
कार्यक्रम का श्री गणेश डॉ अनीता अग्रवाल ने अपने निवास स्थान पर भगवान दरबार में सभी फोटो पर रोली अक्षत का तिलक लगा श्रीफल चढ़ा माल्यार्पण कर मंत्रोचार से दीप प्रज्वलित कर गणेशजी, पितरों जी, गुरु वंदना और राष्ट्रगान से किया
उन्होंने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी अतिथियों और सदस्यों का डिजिटल मंच पर स्वागत किया।सभी को कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी के सक्रिय सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया।

उषा कलानोरिया अध्यक्ष बाराद्वार इकाई ने कार्यक्रम का संचालन निभाया। राष्ट्रगान पुष्पा अग्रवाल गणेश वंदना मधु बसना गुरु वंदना पूजा बेंगलुरु पितरों की वंदना प्रतिमा गुप्ता ने लेकर कार्यक्रम की शुरुआत की उसके बाद आज मंच पर दो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था पहले मारवाड़ी गायन प्रतियोगिता थी जिसमें हिंदी फिल्मों के गाने को मारवाड़ी में कन्वर्ट कर बहनों को गाना था सभी बहनों को एक मुखड़ा और दो अंतर गाने को कहा गया,। निर्णायक अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन उत्तर प्रदेश इकाई की अध्यक्ष संतोषी चौधरी का स्वागत पुष्पा अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ द्वारा किया। तत्पश्चात बहनों ने एक-एक कर अपना गायन प्रस्तुत किया सर्वप्रथम सुलोचना अग्रवाल द्वारा मांग भरो सजना फिल्म का गाना दीपक मेरे सुहाग का जलता रहे को मारवाड़ी भाषा में गाकर प्रस्तुति दी उसके बाद कुसुम अग्रवाल ने सरस्वतीचंद्र फिल्म का गाना मैं तो भूल चली बाबुल का देश को मारवाड़ी भाषा में सुनाया उसके बाद मधु मित्तल द्वारा विदाई फिल्म का गाना कभी तोड़े ना तिजोरी का ताला मेरा ससुरा बड़ा पैसे वाला को मारवाड़ी में गाकर सुनाया उसके बाद कमलेश बोंदिया द्वारा लावारिस फिल्म का गाना मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है को मारवाड़ी में सुनाया कीर्ति अग्रवाल ने धर्मात्मा फिल्म का गाना क्या खूब लगती हो को मारवाड़ी में गाकर सुनाया उसके बाद भगवती अग्रवाल छोटा भाई फिल्म का गाना मां मुझे आंचल में छुपा ले को मारवाड़ी में सुनाया इसके बाद हास्य कविता प्रतियोगिता में मधु मित्तल कमलेश बोंदिया भगवती अग्रवाल ने अपनी अपनी कविता प्रस्तुत की अंत में रिजल्ट संतोषी चौधरी जी द्वारा बहनों को सुनाया गया मारवाड़ी गायन में प्रथम मधु मित्तल द्वितीय माया पटवारी तृतीय सुलोचना अग्रवाल रही व हास्य स्वरचित कविता में प्रथम मधु मित्तल, द्वितीय कमलेश बोंदीया व तीसरे स्थान पर भगवती अग्रवाल रही उन्होंने सभी बहनों को बहुत-बहुत बधाई दे भूरी भूरी प्रशंसा की।

कार्यक्रम अध्यक्ष नंदिनी चौधरी ने अपने उद्बोधन में बताया हर साल, 24 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा विश्व समुद्री दिवस मनाया जाता है।
विश्व समुद्री दिवस पहली बार मार्च 1978 में मनाया गया था। तब इसे IMO कन्वेंशन को चिह्नित करने के लिए मनाया गया था। 1948 में जिनेवा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ने IMO कन्वेंशन को अपनाया।पहले IMO को अंतर-सरकारी समुद्री परामर्शदात्री संगठन कहा जाता था।विश्व का लगभग 80% व्यापार समुद्र के माध्यम से होता है। यह माल का कम लागत वाला परिवहन प्रदान करता है और इस प्रकार सतत समुद्री विकास को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है।

विशिष्ट अतिथि सबिता अग्रवाल सन पुर ओडिसा ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया विश्व सफाई दिवस 15 सितंबर 2018 था, लेकिन यह पिछले वैश्विक सफाई प्रयासों की सफलताओं पर आधारित है। विश्व सफाई दिवस 2018 का लक्ष्य दुनिया की 5% आबादी (या लगभग 380 मिलियन लोग) को शामिल करना था। जबकि प्रयास लक्ष्य से कम हो गया, इसने दुनिया भर में सीधे 18 मिलियन लोगों को संगठित किया।
2019 विश्व सफाई दिवस 19 सितंबर को आयोजित किया गया था और यह शांति दिवस और सितंबर 2019 की वैश्विक जलवायु हड़ताल के साथ मेल खाता था ।

विशिष्ट अतिथि सोनल सिंघानिया ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया अवतार सिंह पेंटल का नाम महान भारतीय मानव शरीर वैज्ञानिक के रूप में प्रसिद्ध है। मानव शरीर विज्ञानी मानव शरीर के अंगों और उनके कामकाज का अध्ययन करते हैं।
अवतार सिंह पेंटल का तंत्रिका विज्ञान और श्वसन विज्ञान के क्षेत्र में इनका खोज अहम माना जाता है। उनके खोज का परिणामस्वरूप हृदय और फेफड़ों के रोगियों के रोग की पहचान और उसकी चिकित्सा में मदद मिली।
विज्ञान की दुनिया में उनका प्रमुख योगदान व्यक्तिगत संवेदी रिसेप्टर्स से अभिवाही आवेगों को रिकॉर्ड करने के लिए एकल-फाइबर तकनीक का विकास है।अवतार सिंह पेंटाल ने शारीरिक विज्ञान से जुड़ी कई संवेदी रिसेप्टर्स की खोज की। चिकित्सा वैज्ञानिक के क्षेत्र में आज पूरे विश्व में इस भारतीय वैज्ञानिक की अलग पहचान है।

पुष्पा अग्रवाल प्रांतीय उपाध्यक्ष ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया श्रीमती भीखाजी जी रूस्तम कामा (मैडम कामा) (24 सितंबर 1861-13 अगस्त 1936) भारतीय मूल की पारसी नागरिक थीं जिन्होने लन्दन, जर्मनी तथा अमेरिका का भ्रमण कर भारत की स्वतंत्रता के पक्ष में माहौल बनाया। वे जर्मनी के स्टटगार्ट नगर में 22 अगस्त 1907 में हुई सातवीं अंतर्राष्ट्रीय सोशलिस्ट कांग्रेस में भारत का प्रथम तिरंगा राष्ट्रध्वज फहराने के लिए सुविख्यात हैं। उस समय तिरंगा वैसा नहीं था जैसा आज है।

कुसुम अग्रवाल प्रांतीय सह कोषाध्यक्ष ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया प्रताप नारायण मिश्र ( जन्म- 24 सितम्बर, 1856, उन्नाव, उत्तर प्रदेश; मृत्यु- 6 जुलाई, 1894) को आधुनिक हिन्दी निर्माताओं में से एक माना जाता है। वे हिन्दी खड़ी बोली और भारतेन्दु युग के उन्नायक कहे जाते हैं। प्रताप नारायण मिश्र ने एक लेखक, कवि और पत्रकार के रूप में विशेष प्रसिद्धि पाई थी। मिश्र जी की भारतेन्दु हरिश्चन्द्र में अनन्य श्रद्धा थी। वह स्वयं को उनका शिष्य कहते थे तथा देवता के समान उनका स्मरण करते थे। भारतेन्दु जैसी रचना शैली, विषयवस्तु और भाषागत विशेषताओं के कारण ही प्रताप नारायण मिश्र को ‘प्रतिभारतेन्दु’ या ‘द्वितीयचन्द्र’ आदि कहा जाने लगा था। मिश्र जी द्वारा लिखे हुए निबंधों में विषय की पर्याप्त विविधता है। देश-प्रेम, समाज-सुधार एवं साधारण मनोरंजन आदि उनके निबंधों के मुख्य विषय थे। उन्होंने ‘ब्राह्मण’ नामक मासिक पत्र में हर प्रकार के विषयों पर निबंध लिखे थे।

भगवती अग्रवाल मीडिया प्रभारी ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया मोहिंदर अमरनाथ भारद्वाज (का जन्म 24 सितम्बर 1950, पटियाला, भारत में हुआ) एक पूर्व क्रिकेटर (1969-1989) और वर्तमान में क्रिकेट विश्लेषक हैं।

तारा बेरीवाल अध्यक्ष रायगढ़ इकाई ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया 24 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1726 – ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।

1932 – डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में ‘दलितों’ के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक विशेष समझौता हुआ।

1932 – बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वादेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी।

1948 – होंडा मोटर कंपनी की स्थापना।

1996 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये।

कपिल देव, भारतीय क्रिकेटर को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की।
मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की।
2009 – देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चाँद की सतह पर पानी खोज निकाला।

2014 -भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया
डिंपल अग्रवाल अध्यक्ष सरिया इकाई ने सभी अतिथियों और सदस्यों को उनकी उपस्तिथि अभिव्यक्ति और प्रस्तुति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

शीतल लाठ प्रांतीय योग प्रभारी ने विश्व कल्याण की भावना से शांति पाठ द्वारा कार्यक्रम का विधिवत समापन किया।

कार्यक्रम में संतोषी चौधरी, नंदिनी चौधरी, पूजा अग्रवाल, कमलेश बोंदिया, अंशु अग्रवाल, कीर्ती अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, भगवती अग्रवाल, डिंपल अग्रवाल, मधु अग्रवाल, मधु मित्तल, पूजा अग्रवाल, प्रतिमा गुप्ता, राजकुमारी गुप्ता, तारा बेरीवाल, आशा बेरीवाल, मीना अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, सरोज नगानिया, रजनी जिंदल, किरण अग्रवाल, सुलोचना अग्रवाल, माया पटवारी ने अपनी अभिव्यक्ति और प्रस्तुति से कार्यक्रम को सफल बनाया।