11 नवंबर को प्रस्तावित महतारी हूंकार रैली के आयोजन को लेकर राजधानी में भाजपा नेताओं और महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक हुई इस बैठक में भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता और महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे इस बैठक के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में महतारी हुंकार रैली के लिए भाजपा द्वारा जारी किए गए नए पोस्टर का प्रदर्शन किया गया प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री अरुण साव ने बताया बिलासपुर में 11 नवंबर को विशाल महतारी रैली के आयोजन का पार्टी ने निर्णय लिया है आज उसी रैली की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी एकत्रित हुए हैं वरिष्ठ नेताओं द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया इस आयोजन में प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष अरुण साव एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह सहित सभी वरिष्ठ मौजूद रहेंगे इस दौरान हुंकार रैली के पोस्टर का प्रदर्शन किया गया
