अटल विश्व विद्यालय में जनजाति गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा पर परिचर्चा का आयोजन

अटल विश्व विद्यालय में जनजाति गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा पर परिचर्चा का आयोजन


अटल बिहारी वाजपेई विश्व विद्यालय बिलासपुर में आज दिनांक 15/11/2022 को जनजाति गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर भगवान बिरसा मुंडा पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि श्रीमती अर्चना पोर्ते सदस्य राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलपति आचार्य अरूण दिवाकर नाथ बाजपेई जी ने किया। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती और भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा एच एस होता ने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए भगवान बिरसा मुंडा को आदिवासी उत्थान के महानायक बताया। इसके बाद कार्यक्रम संयोजक श्रीमती स्वाति रोज़ टोप्पो ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान की विस्तार से व्याख्या की। मुख्य अतिथि श्रीमती अर्चना पोर्ते मेम ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आज़ भी अमर है, वनों में, जनों में, आदिवासी समाज के रग रग में। जनजाति समुदाय के इतिहास को पढ़ने के लिए पन्नों की नहीं अपितु हदय की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे माननीय कुलपति आचार्य अरूण दिवाकर नाथ बाजपेई जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनजाति इतिहास का उल्लेख हमारे इतिहास और विकास यात्रा में होना चाहिए। भगवान बिरसा मुंडा ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने राष्ट के लिए जिया और राष्ट के लिए मरे। कार्यक्रम का संचालन डॉ रश्मि गुप्ता ने किया तथा धन्यवाद् ज्ञापन कुलसचिव श्री शैलेन्द्र दुबे जी ने किया। इस अवसर पर जनजाति गौरव के रूप में सप्ताह भर चलने वाले विविध कार्यक्रम संगीत, नृत्य, गीत आदि के उत्कृष्ट विद्यार्थींयों को प्रमाण पत्र दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शंकर कंवर, श्री महेन्द्र सिंह धुर्वे, उपकुलसचिव श्रीमती नेहा यादव, वित्त अधिकारी अलेक्जेंडर कुजुर, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ मनोज सिन्हा, डॉ शुमोना भट्टाचार्य, डॉ कलाधर, डॉ यशवंत पटेल, डॉ पूजा पांडेय, डॉ हैरी जार्ज, डॉ हामिद अब्दुल्ला, डॉ सौमित्र तिवारी, डॉ धर्मेंद्र कश्यप, डॉ रेवा कुलश्रेष्ठ, रामप्रताप सिंह, सहित बड़ी संख्या में विश्व विद्यालय के अधिकारी, प्राध्यापक, और विद्यार्थी गण उपस्थित थे।