साइकिल से भारत- नेपाल मैत्री का संदेश देकर लौटे चंदन समझदार, हुए सम्मानित

भारत नेपाल मैत्री का संदेश देते हुए 4500 किलोमीटर की

साइकिल यात्रा करते हुए यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया बिलासपुर निवासी छत्तीसगढ़ राज्य के आजीवन सदस्य चंदन समझदार बिलासपुर वापस पहुंचे चंदन समझदार ने 2 अक्टूबर को बिलासपुर से नेपाल के लिए रवाना होकर 18 नवंबर की शाम 8:00 बजे बिलासपुर पहुंचे उनकी इस यात्रा

को पूरा करने पर राजेंद्र नगर गार्डन हेमू कालानी चौक में उनको सम्मानित किया गया इससे पहले साइकिल यात्रा के दौरान रायगढ़ पहुंचने पर भी चंदन समझदार का कई जगह स्वागत किया गया इस भारत नेपाल मैत्री यात्रा का संदेश देकर लौटे चंदन समझदार पिछले कई सालों से बिलासपुर में बच्चों को कराटे का बेहतर प्रशिक्षण दे रहे हैं उनके इस प्रशिक्षण से कई बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कराटे में नाम रोशन कर चुके हैं