भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा केंद्रीय बजट: डॉ. बांधी

भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा केंद्रीय बजट: डॉ. बांधी

बिलासपुर। केंद्रीय बजट को मस्तूरी विधायक ने केंद्रीय बजट को गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज और हर वर्ग के उत्थान का बजट करार दिया है उन्होंने कहा है कि केंद्रीय बजट में सभी वर्गों को ध्यान में रखा गया है। आम जनता हो, किसान हो, युवा और महिला हर वर्ग के लिए ये बजट कल्याणकारी है। ये बजट भारत को विश्व में अग्रसर बनाने की ओर है उन्होंने कहा, “वर्तमान केंद्रीय बजट गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग की आशाओं और राष्ट्र के समग्र उत्थान की अपेक्षाओं को पूरा करने वाला है. निःसंदेह, यह बजट भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा.
बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण ने बुधवार को लोकसभा में साल 2023-24 का बजट पेश किया। इसमें मध्यम वर्ग, किसानों और गरीबों को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की गईं हैं। वित्त मंत्री ने कई बड़े एलान किए। जिसमें टैक्स कटौती समेत महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी सौगात दी गई। वित्तमंत्री ने एलान किया कि अब 7 लाख रुपए तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। पहले ये सीमा 5 लाख रूपये तक की थी। अभी सालाना पांच लाख तक की आय पर लोग कोई आय टैक्स नहीं देते। इस स्तर को न्यू टैक्स रिज़ीम में सात लाख करने का प्रस्ताव रखा गया है। साल 2020 में पर्सनल टैक्स रिज़ीम में छह दरें जो दी गई थीं, इसे घटा कर पांच स्तर तक किया जाएगा।