स्मृति वैष्णव जैन बनी प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की सह सोशल मीडिया प्रभारी

स्मृति वैष्णव जैन बनी प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की सह सोशल मीडिया प्रभारी

रायपुर। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू की अनुशंसा और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की सहमति से प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने स्मृति जैन को प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की सह सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्ति किया है।
स्मृति वैष्णव जैन पूर्व में 10 वर्षों तक विभिन्न मीडिया हाउस में एंकर के रूप में काम कर चुकी है साथ ही
सामाजिक क्षेत्र में लायंस क्लब के मध्यम से 5 वर्षों तक कार्य का अनुभव है
वे वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के जिला कन्या संयोजिका व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ में टीम की एनजीओ प्रकोष्ठ में जिला प्रभारी है और सामाजिक क्षेत्र में धर्म जागरण समन्वय बिलासपुर मातृशक्ति में नगर संयोजिका के रूप में विगत 2 वर्षों से बिलासपुर के 70 वार्डों में महिलाओं को संगठित कर उन्हें धर्मांतरण के विषय में प्रचार प्रसार सहित लव जिहाद से बच्चियों को बचाने और घर वापसी के कार्य में सहभागी रही है

स्मृति वैष्णव जैन ने जताया आभार

स्मृति वैष्णव जैन ने नियुक्ती के बाद प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है साथ ही विश्वास दिलाया कि प्रदेश सोशल मीडिया के साथ मिलकर केन्द्र की योजनाओ और मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाएंगे
साथ ही छत्तीसगढ़ के भुपेश सरकार की असफलता, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और किसानों की समस्या को जनता के सामने उजागर करेंगे ।