भाजपा नेताओं की हत्या के विरोध में मस्तूरी में चक्का जाम, बी,पी सिंह के नेतृत्व में जयराम नगर मंडल मोहतारा चौक टोल प्लाजा के पास एवं नावाडीह चौक मुख्य मार्ग पर चक्का जाम में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता

बिलासपुर मस्तूरी_भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के आव्हान पर पूरे प्रदेश में 400 से ज्यादा जगहों और 78 विधानसभा क्षेत्रों में चक्का जाम कर भूपेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया छत्तीसगढ़ में कांग्रेस द्वारा भाजपा पदाधिकारियों के टारगेट किलिंग के विरोध में प्रदेश व्यापी चक्का जाम के अंतर्गत मस्तूरी विधानसभा में मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी के नेतृत्व में मस्तूरी मंडल मस्तूरी चौक मुख्य मार्ग जयराम नगर मंडल जय राम नगर चौक मुख्य मार्ग मोहतारा चौक टोल प्लाजा के पहले एवं सीपत मंडल नवाडीह चौक मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया गया जहां कार्यकर्ताओं ने भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला और भूपेश बघेल मुर्दाबाद ,भूपेश बघेल होश में आओ जैसे नारों के साथ राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा आपको बता दें छत्तीसगढ़ के बस्तर में कुछ दिनों पहले चार भाजपा नेताओं की हत्या कर दी गई थी जिसे लेकर छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने एनआईए को पत्र भी लिखा है जिसमें उन्होंने जनप्रतिनिधियों की हत्या की जांच की मांग की है 400 से ज्यादा जगहों पर भाजपा का चक्का जाम और 78 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा विरोध प्रदर्शन कर रही है तो वही विधायक प्रतिनिधि बीपी सिंह की अगुवाई में जयराम नगर चौक में भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम किया एवं भूपेश बघेल मुर्दाबाद के नारे लगाए साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षा को लेकर कोई पर्याप्त इंतजाम नहीं है आज के चक्का जाम के दौरान मस्तूरी विधानसभा के पांचों मंडल अध्यक्ष महामंत्री महिला मोर्चा प्रकोष्ठ विधायक प्रतिनिधि सांसद प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में सभी मोर्चों और प्रकोष्ठ के भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे