दिनांक 24.03.2023 को डॉ. बिपिन ब्यौहार, पूर्व अध्यक्ष, मध्यप्रदेश, लोक सेवा आयोग तथा पूर्व प्राध्यापक कृषि अर्थशास्त्र, जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर एवं डॉ. ए.एस. कबीर क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी से सौजन्य मुलाकात की।
विश्वविद्यालय उपलब्धियों की चर्चा करते हुए माननीय कुलपति महोदय ने अतिथियों को अवगत कराते हुए कहा कि-
• छ.ग. राज्य में सर्व प्रथम इस विश्वविद्यालय में छत्तीसगढ़ी में नोट शीट लिखना प्रारंभ किया।
• विश्वविद्यालय ने 05 शोधपीठ की स्थापना प्रारंभ किया।
• विश्वविद्यालय द्वारा 33 विभिन्न केन्द्रीय संस्थानों के मध्य डवन् पर हस्ताक्षर किया।
• विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष दीक्षांत समारोह कराने का निर्णय लिया गया।
• विश्वविद्यालय के ध्येय वाक्य करुणा, अनुशासन, उत्कृष्टता को अंगीकृत किया गया।
• विश्वविद्यालय की नयी कुलगीत की रचना की गयी।
• विश्वविद्यालय में ‘‘नेशनल साईंस कांग्रेस’’ बिलासपुर चैप्टर शुभारंभ हुआ।
• फिजी देश में आयोजित 12वां विश्व हिन्दी सम्मेलन में देश का प्रतिनिधित्व करने हेतु विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी जी को भारतीय प्रतिनिधिमण्डल में चयन किया गया।
• हाल ही में अमृतसर पंजाब में जी-20 सम्मेलन सभा को संबोधित किया।
• आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्राधिकार में 75 गोद ग्राम में जल संरक्षण के अंतर्गत तालाबों की सफाई किया गया तथा हैंड पंप के निकट सोख्ता गड्ढा का निर्माण कर जल का संचय किया गया।
• मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत नए मतदाताओं का वोटर आईडी बनवाया गया तथा वोटर आईडी को आधार से लिंक कराया गया।
• विशेष रूप से रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया और स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीण अंचल में तपेदिक बीमारी का सर्वे किया गया स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी देकर के उनका इलाज कराने में सहयोग किया गया।
• एनीमिया की बीमारी के लिए जन जागरूकता ग्रामीण अंचल में चलाया गया विशेष करके किशोरी कन्याओं और गर्भवती माताओं को इसके लिए जागरूक किया गया और आयरन की गोली स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रदान किया गया।
• मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹15501 जमा किया गया
• मानसिक निशक्तजन एवं दिव्यांग बहनों के लिए घरौंदा अनाथालय में ₹17000 की राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई
डॉ. बिपिन ब्यौहार एवं डॉ. ए.एस. कबीर ने इन उपलब्धियों की प्रसन्नता की साथ ही 28 मार्च, 2023 को होने वाले दीक्षांत समारोह की शुभकामनाएं दी और विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देने के विषय में चर्चा हुई तथा विश्वविद्यालय के आर्थिक विकास एवं परियोजना से संबंधित कार्यो के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव, श्री शैलेन्द्र दुबे, राष्ट्रीय सेवा योजना, समन्वयक श्री मनोज सिन्हा, खाद्य प्रसंस्करण एवं प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष, प्रो. यशवंत कुमार पटेल, योग विभाग के विभागाध्यक्ष, प्रो. गौरव साहू एवं प्रो. सुमोना भट्टाचार्य उपस्थित थे।
