बिलासपुर–देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के सौवें संस्करण को पूरे भारत में लाखों की संख्या में सुना गया इसी कड़ी में पूर्वी मंडल अध्यक्ष रजनी यादव ने भी अपने निवास पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना अध्यक्ष ने कहा कि तीन अक्टूबर2014 से शुरू हुये इस कार्यक्रम में लोग सीधे मोदी जी से जुड़ रहे हैं यह कार्यक्रम बुजुर्गों कामगारों व युवाओं के लिए सीधे संवाद का स्तंभ बन गया है इसने सामुदायिक भावनाओं व सामूहिक कार्यों को बढ़ावा दिया है मन की बात का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों द्वारा किया गया जिसमें 100 करोड़ से अधिक लोग कम से कम एक बार मन की बात से जुड़ चुके हैं 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा मन की बात 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है आज के इस मन की बात प्रसारण कार्यक्रम का प्रसारण संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में भी किया गया
