करणी सेना के प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार खैरागढ़ के जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह बने प्रदेश संरक्षक वही क्षत्रिय महासभा के पूर्व सचिव हर्षवर्धन सिंह को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष का जिम्मा

रायपुर।श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने नियुक्ति पत्र जारी कर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना में श्री हर्षवर्धन सिंह को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है वही प्रदेश संरक्षक रूप में विक्रांत सिंह को संगठन की नई जिम्मेदारी दी गयी।

हर्षवर्धन सिंह -(प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रभाग)
विक्रांत सिंह प्रदेश संरक्षक युवा प्रभाग

प्रदेश कार्यकारिणी में नए उपाध्यक्ष बने हर्षवर्धन सिंह राजपूत समाज मे कुशलव सक्रिय माने जाते है पहले भी वो कांग्रेस में महत्त्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके है जिसमें पूर्व जिला उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस,जिला महासचिव युवा कांग्रेस,जिला मीडिया प्रभारी कांग्रेस सदस्य जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग,प्रदेश महासचिव अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा पूर्व सचिव जिला बास्केटबॉल संघ मुख्य हैंवही विक्रांत सिंह भी पूर्व में दो बार नगर पंचायत अध्यक्ष जनपद अध्यक्ष व वर्तमान में जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पद पर काम कर रहे हैं संगठन ने उनकी निष्ठा और कुशलता को देखकर सभी को नई कार्यकारिणी में जगह दी गई है ।प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने उक्त नियुक्ति पर मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी है और कहा है कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का उद्देश्य क्षत्रिय एकता कायम करके रखना, देश के गौरवशाली क्षत्रिय इतिहास की रक्षा करना, समाज में गरीब बेसहारा महिलाओं को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना तथा समाज में गरीबों असहायों के हितों के लिए लड़ना व उनकी आवाज बनना है।

भारतेंद्र प्रताप सिंह दीक्षित (बीपी सिंह) ने दी बधाई

प्रदेश कार्यकारिणी में नवनियुक्त पदाधिकारियों को करणी सेना के प्रदेश सचिव बी पी सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह राणा ने भी बधाई दी है और कहा कि अनुभवी ऊर्जावान व्यक्तियो की नियुक्ति से संगठन स्तर पर मजबूती मिलेगी ।