बिलासपुर।छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष व मस्तूरी से भाजपा विधायक ने मस्तूरी स्थित जनपद पंचायत सभा गार में गुरुवार को मस्तूरी विधानसभा के ज़रूरत मंद आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों को जनपद पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह व क्षेत्र के गणमान्य जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति में 3,50,000 रुपये की राशि के चेक का वितरण किया गया साथ ही सांसद जनसंपर्क मद की राशि भी वितरित की गई
सहायता राशि वितरण के समय मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बाँधी, विधायक प्रतिनिधि भारतेंद्र प्रताप सिंह (बीपी सिंह) मस्तूरी जनपद के विधायक प्रतिनिधि संतोष मिश्रा, गतौरा जयरामनगर मंडल के महामंत्री श्याम पटेल, मल्हार मंडल के महामंत्री महेंद्र पटेल और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व हितग्राही विशेष रूप से उपस्थित थे
