डाक्टर बांधी के चुनावी प्रचार ने पकड़ा जोर, देवरी खुर्द भाजपा महिला मोर्चा ने डोर टू डोर बांधी के समर्थन में मांगा वोट

विधानसभा चुनाव को अब कुछ दिन शेष बचे हैं ऐसे में सभी पार्टी के प्रत्याशी अपने चुनावी प्रचार में व्यस्त हो गए हैं मस्तूरी विधानसभा के लोकप्रिय प्रत्याशी डॉ कृष्णमूर्ति बांधी टिकट मिलने के बाद से लगातार लोगों के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं तो वही वार्ड नंबर 42 चंद्रशेखर आजाद नगर में डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी के चुनावी प्रचार ने जोर पकड़ लिया है वार्ड नंबर 42 में प्रतिदिन भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की बहने सघन जनसंपर्क कर रही हैं एवं डोर टू डोर जा जाकर डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी के किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचा रही है एवं भारतीय जनता पार्टी को वोट देने एवं भाजपा प्रत्याशी कृष्णमूर्ति बांधी को जिताने की अपील कर रही है आपको बता दें मस्तूरी से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी पहले भी विधायक रह चुके हैं अपने कार्यकाल में डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी लगातार विकास कार्यों को गति देते आए हैं इसलिए पूरे मस्तूरी क्षेत्र में डॉक्टर बांधी के लिए एक नारा काफी प्रचलित है

विकास की आंधी डॉक्टर बांधी

मस्तूरी विधानसभा में डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी लगातार संपर्क कर क्षेत्र में लोगों से मिल रहे हैं तो वहीं क्षेत्र की जनता ने भी भारतीय जनता पार्टी से प्रभावित होकर डॉक्टर बांधी को जिताने का मन बना लिया है मस्तूरी से भाजपा प्रत्याशी ने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही जनता से किया हर वादा पूरा किया जाएगा