राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह से भेंट कर बधाई देकर कर्मचारी हितैषी अनेक मामलों पर चर्चा की

राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह से भेंट कर बधाई देकर कर्मचारी हितैषी अनेक मामलों पर चर्चा की

भारतीय मजदूर संघ के सहयोगी संगठन राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल आज पूर्व मुख्यमंत्री व छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष के अध्यक्ष डा रमन सिंह से उनके गृह निवास पर भेंट कर राज्य में भाजपा सरकार के सत्तारूढ़ होने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य विधान सभा में अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। संघ ने उन्हे ज्ञापन देकर राज्य सरकार से कर्मचारियों और पेंशनरों को डीए डीआर देने हेतु आदेश जारी कराने, कुष्ठ सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को जो त्रुटिपूर्ण भरती तथा नियम के कारण विगत 23 वर्षो से पदोन्नति से वंचित है उन्हे नियमों एक बार छूट देकर पदोन्नति दिलाने और अनिवार्य सेवानिवृत के शिकार लाचार कर्मचारियों को सेवा में पुन: बहाल करने में सहयोग करने का अनुरोध किया गया। डा रमन सिंह ने चर्चा के दौरान यथा संभव कार्यवाही करने का भरोसा दिया।
प्रतिनिधि मंडल में राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, संघ के प्रदेश महामंत्री ए के चेलक, कोषाध्यक्ष टी आर देवांगन, संयुक्त महामंत्री जी आर बसोंने,प्रांतीय सचिव डा विनोद वर्मा, राजपत्रित प्रकोष्ठ के संयोजक ए के सोनी, स्वास्थ्य विभाग के प्रांतीय संयोजक सी आर साहा, जिला रायपुर के अध्यक्ष ओ पी पाल,नागेंद्र सिंह, देवेंद्र डनसेना,अशोक घोष, मन्नूलाल भटपहारी, नरेंद्र सोनकर आदि शामिल रहे।