नारी शक्ति वंदन यात्रा
बिलासपुर-- भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन यात्रा दिनांक 05/03/2024 दिन मंगलवार समय सुबह 12बजे रोशनी टॉकीज रेस्ट हाउस के पास कोटा में आयोजित किया गया इस यात्रा में महिलाओं सहित बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा
लिया छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद महिलाओं में महतारी वंदन योजना के लिए भारी उत्साह देखा गया है और इसीलिए भाजपा इसे एक उत्सव के रूप में मना रही हैं जगह जगह नारी वंदन यात्रा इसका जीता जागता उदाहरण है कोटा में आयोजित यह यात्रा बेहद सफल रही जिला महामंत्री गायत्री साहू ने इसमें भाग लेने वाली सभी महिलाओं को धन्यवाद देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर मोदी को पीएम बनाने की बात कही


