बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह शामिल हुये महाआरती में

बिलासपुर   शहर में इस समय गणेश विसर्जन का सिलसिला प्रारंभ हो गया है सभी गणपति बप्पा को हवन एवं महाआरती कर खुशी खुशी विदाई में इस वादे के साथ लगे हैं कि अगले बरस आप जल्दी आना इसी कड़ी में मां शेरावाली गणेश उत्सव समिति में भी भव्य गणेश जी की प्रतिमा विराजमान की गई है जिसमें  जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पुर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह जी मां शेरावाली गणेश उत्सव समिति के महाआरती में शामिल होकर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना गणपति बप्पा से की एवं पुजा के उपरांत भोग वितरण किया। इस अवसर पर रविन्द्र सिंह ने कहा गणेश जी बुद्धि के देवता हैं और उन्हें प्रथम पूज्य देवता माना जाता है गणेश जी जैसी सरलता सभी को अपनानी चाहिए महाआरती में समिति के अध्यक्ष अजय गोस्वामी ,मोन्टी कौशिक ,अकाश मनहर ,नीलेश कौशिक, सोनु चौहान, बब्ला ठाकुर, मिन्टु ठाकुर, विक्की वेस्टिया ,मोनु ठाकुर ,राजु दास, राजा श्रीवास, राजु बंजारे, कमलेश साहू ,उदय गंगवानी ,पप्पू विष्ट आदि उपस्थित थे।