भाजपा की प्रेस वार्ता को आड़े हाथों लेते हुए पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के राज में भारत की तुलना विकसित राष्ट्रों से की जाती थी अब भारत की तुलना संघर्षशील पाकिस्तान से खुद भाजपा के नेता करने लगे हैं


भाजपा के प्रेस वार्ता को आड़े हाथों लेते हुए पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडेय कहा कि कांग्रेस के राज में भारत की तुलना विकसित राष्ट्रों से की जाती थी अब भारत की तुलना संघर्षशील पाकिस्तान से खुद भाजपा नेता करने लग गए है ,
पूर्व अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा
आज पूरे देश मे महंगाई पूरे चरम पर है,पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे है,
एक जुलाई से भाजपा की जन विरोधी सरकार 30 पैसे से 50 पैसे तक घरेलू,कमर्शियल बिजली बिल में प्रति यूनिट बढाने जा रही है,हर तरफ जनता पर बोझ डाला जा रहा है,उसमे भी सबसे बड़ा हास्यस्पद तब है, जब जनता के वोट से चुने बड़े बड़े ओहदेदार उप मुख्यमंत्री अरुण साव,सहित विधायक, मेयर,प्रदेश के जैसे जिम्मेदार लोग प्रेस कांफ्रेंस कर के बढ़ती महंगाई को सही ठहराने के लिए पाकिस्तान जैसे आतंकी और गैर जिम्मेदार देश के पेट्रोल-डीजल के भाव से तुलना कर रहे है,
उन्होंने कहा
इंडोनेशिया जैसे छोटे से देश मे आज भी भारतीय मूल्य में प्रति लीटर पेट्रोल 55 रुपये से 60 रुपये है,

विजय पांडेय ने कहा कि
बिलासपुर एयर पोर्ट से बड़े बड़े विमान उड़ने की बात है तो ये भाजपा के बड़ी बड़ी बातों से ज्यादा कुछ नही है, केंद्र और राज्य में लंबे समय तक सत्ता में भाजपा बैठी है, मगर सच्चाई ये है कि कांग्रेस शासन काल मे ही बिलासपुर से हवाई जहाज उड़ान भरी,4 सी केटेगरी मिलने के लिए रन वे की लंबाई बढाना जरूरी है,
जो प्रेस कांफ्रेंस और भाषण से नही बढ़ेगा?सरकार में प्रतिनिधित्व करने वाले केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, जी,राज्य में प्रतिनिधित्व करने वाले उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी,उड्डयन मंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के सामने गम्भीर इच्छा शक्ति दिखाते हुए ,दमदारी से अपनी मांग रखेंगे तो छः माह में 4 सी केटेगरी की मांग पूरी हो जाएगी।
अतः जहां उचित स्थान पर बात रखनी चाहिए वहां नही रखते केवल भाषणों में ऐसी बाते करते है,
विजय पांडेय ने कहा कि
जब बिलासपुर से नियमित हवाई सेवा शुरू होगी तब हवाई सेवा समिति व बिलासपुर वासियो की तपस्या सफल होगी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *