मस्तूरी विधानसभा के भाजपा के सभी छः मंडलों की कार्यकारिणी घोषित, विधानसभा संयोजक बी. पी. सिंह ने दी बधाई

मस्तूरी, बिलासपुर।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के संगठनात्मक कार्य को और अधिक मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज सभी छह मंडलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है।

मंडल अध्यक्षों ने पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में अपने-अपने मंडलों की नई टीम का गठन किया, जिसमें युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

घोषित किए गए मंडलों में मस्तूरी, मल्हार, सीपत, देवरीखुर्द,जयरामनगर, सोन लोहारसी  मंडल शामिल हैं। इन सभी मंडलों में अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष और कार्यकारणी सदस्यों की नियुक्ति की गई है।

विधानसभा संयोजक बी. पी. सिंह ने दी बधाई

भाजपा मस्तूरी विधानसभा के संयोजक बी. पी. सिंह जो कि प्रदेश पदाधिकारी है ने सभी नवगठित कार्यकारिणी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह टीम आने वाले समय में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करेगी और 2028 विधानसभा चुनाव में मस्तूरी सीट को भाजपा की झोली में डालने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य करेगी। बी. पी. सिंह ने कहा कि पार्टी संगठन का यह निर्णय युवाओं को प्रेरित करेगा और आम कार्यकर्ताओं को नेतृत्व में भागीदारी का अवसर देगा।

उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों और उनकी टीम से अपील की कि वे सेवा, संगठन और संघर्ष के मूल मंत्र के साथ जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं।

कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद सभी मंडलों में उत्सव का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और विश्वास जताया कि यह नई टीम पार्टी की विचारधारा और संगठन की नीतियों को और सशक्त रूप से जन-जन तक पहुंचाएगी।