भाजपा देवरी खुर्द मंडल कार्यालय का उद्घाटन संपन्न, अहिल्याबाई होलकर जयंती व ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संगोष्ठी का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी देवरी खुर्द मंडल में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल की गई। आज नवनिर्मित मंडल कार्यालय का भव्य उद्घाटन पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी और प्रकाश सूर्या जिला अध्यक्ष अनु जाति मोर्चा के कर कमलों से संपन्न हुआ।

उद्घाटन के पश्चात दो महत्वपूर्ण संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। जिसमें जिले से दो वक्ता बी पी सिंह और प्रकाश सूर्या को नियुक्त किया गया ।


पहली संगोष्ठी माता अहिल्याबाई होलकर की जन्म जयंती को समर्पित रही, जिसमें भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश सूर्या ने उनके सामाजिक, धार्मिक व प्रशासनिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि,

“माता अहिल्याबाई ने न्याय, करुणा और सेवा के मूल्यों को अपनाकर शासन की एक अनुपम मिसाल प्रस्तुत की।

दूसरी संगोष्ठी का विषय था – ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’, जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष बी. पी. सिंह ने कहा कि,

“देश की स्थिरता, संसाधनों की बचत और लोकतांत्रिक मजबूती के लिए यह व्यवस्था समय की मांग है। यह न केवल प्रशासनिक प्रक्रिया को सुगम बनाएगी बल्कि विकास की गति को भी गति प्रदान करेगी।”

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने भी दोनों विषयों पर अपने विचार रखते हुए कहा कि,

“महापुरुषों के विचारों से प्रेरणा लेते हुए हमें राष्ट्र निर्माण के आधुनिक उपायों को अपनाना चाहिए। ‘एक देश, एक चुनाव’ देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक ठोस कदम है।”

कर्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक व युवा उपस्थित रहे ।


मंडल के अध्यक्ष रवि बारगाह द्वारा स्वागत भाषण के साथ सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का फूल माला से स्वागत कर बधाई दी गई

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ.कृष्णामूर्ति बाँधी  (पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन), श्री बी पी सिंह  (प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा सह-कोषाध्यक्ष) तथा श्री चन्द्रप्रकाश सूर्या  (जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा) सहित मंडल पदाधिकारी श्रीमती कुसुमलता श्रीवास (मंडल महामंत्री), युगल किशोर झा  ( मंडल उपाध्यक्ष), मिथलेश सिंह  (मंडल उपाध्यक्ष) बृजनंदन टंडन (मंडल उपाध्यक्ष), शीलम विश्वकर्मा (मंडल मंत्री), लक्ष्मी टंडन (मंडल मंत्री), पुष्पा सिंह परिहार  (मंडल मंत्री), संतोषी भोई  (उपाध्यक्ष महिला मोर्चा), अनिता तिवारी , टिम्पू साहू अशोक साहू  (मंडल कोषाध्यक्ष) सहित श्वेता ओझा , पूजा सिंह , भारती परते , निर्मला वस्त्राकार , भारती , रामा टंडन , सुभास जयसवाल , विक्की यादव , एस.पी.सिंह , शंभु दास मानिकपुरी , शरद श्रीवास , प्रेम कोल , मणिशंकर माणिकपुरी , राजेश कुमार ,बजरंग पटेल , रामायण शर्मा , संतराम कश्यप , कांता प्रसाद वर्मा , रमेश पांडेय , रामपाल पटेल , विष्णु विश्वकर्मा , कुलदीप रजक , मनोज सिंग ठाकुर , डी.एन.पांडेय , सुनीता रात्रे , अनिता तिवारी , टिम्पू साहू  व सृष्टि सिंह  उपस्थित रहे।