12 जनवरी से लाल बहादुर शास्त्री स्कूल प्रांगण में होने वाली श्री राम कथा के कार्यालय का हुआ शुभारंभ

बिलासपुर —-12 जनवरी से 19 जनवरी तक परम पूज्य संत श्री विजय कौशल जी महाराज जी के श्रीमुख से होने वाली श्रीराम कथा के लिये शनिवार को कथा स्थल लाल बहादुर शास्त्री स्कूल प्रांगण मे पूजा अर्चना कर कार्यालय प्रारम्भ किया गया ज्ञात हो कीक्ष 12 जनवरी से 19 जनवरी तक लाल बहादुर शास्त्री प्रांगण में परम पूज्य संत श्री विजय कौशल जी महाराज द्वारा श्री राम कथा का आयोजन दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक किया जाएगा 11 जनवरी रविवार को सुबह 9:00 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी श्री राम कथा में आप सभी  शहरवासी सपरिवार पधार कर श्री राम कथा का आनंद ले सकते हैं