बिलासपुर: डॉ. भीमराव अंबेडकर ज्ञान केंद्र में CGPSC Pre के लिए विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
डॉ. भीमराव अंबेडकर ज्ञान केंद्र, अभियंता भवन, एकता ब्लड बैंक के पास, मगरपारा, बिलासपुर (छ.ग.) में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परीक्षा 2025 के प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी के अंतिम चरण में अभ्यर्थियों के लिए विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन किया है। यह अभियान छात्रों को प्रारंभिक परीक्षा एवं मुख्य परीक्षा के लिए तैयार करने और साक्षात्कार में सफलता सुनिश्चित करने पर केंद्रित है।
परीक्षा कार्यक्रम का विवरण समय सारिणी
डॉ अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र द्वारा आयोजित यह टेस्ट सीरीज पाठ्यक्रम के सभी विषयों पर आधारित है, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे जो वास्तविक परीक्षा के जैसे होंगे अभ्यर्थी केंद्र पर आकर निःशुल्क टेस्ट दे सकेंगे तथा उत्तर पुस्तिकाओं का विश्लेषण भी किया जाएगा। यह पहल वंचित वर्ग के प्रतिभावान छात्रों को निःशुल्क सुविधा प्रदान करने के केंद्र के उद्देश्य को मजबूत करती है।
टेस्ट सीरीज समयप्रातः 09 बजे से 11 बजे तक
1). 25/01/26-सम्पूर्ण इंडियन जीएस
2) 27/01/26 -करंट अफेयर्स
3) 29/01/26 सी सेट
4) 31/01/26 -विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंटअफेयर्स
5) 02/02/26-सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ अध्ययन
6)04/02/26 भारतीयअर्थशास्त्र, छत्तीसगढ़ इकोनामिक सर्वे
7)06/02/26 सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ अध्ययन
8) 08/02/26-माडल पेपर
9) 10 /02/26 मॉडल पेपर
10)12/02/26 माडल पेपर
टेस्ट सीरीज के लिए संपर्क नंबर: 989345115, 978734350, 966929266। केंद्र निःशुल्क कोचिंग, मॉक इंटरव्यू और लाइब्रेरी सुविधाओं के माध्यम से छात्रों का भविष्य संवार रहा है, इसके माध्यम से पिछले वर्षों में 40 से 50 अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ लोक सेवा, सिविल जज ,सब इंस्पेक्टर, हॉस्टल अधीक्षक, शिक्षक , व्याख्याता , सहायक प्राध्यापक , इंजीनियरिंग सेवा आदि परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों में सेवाएं दे रहे हैं

