बिलासपुर:-25.01.2026
भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ बिलासपुर से 28 स्काउट–गाइड, रोवर–रेंजर, स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में 24 जनवरी 2026 को आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह राज्यस्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की। मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर लोकसभा सांसद माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में राज्य परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप, रायपुर विधायक श्री सुनील सोनी, रायपुर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा,रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, मंत्रालय सचिव श्री एस. प्रकाश (आईएएस),भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंदरजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव श्री जितेन्द्र कुमार साहू, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त श्रीमती सरिता पांडे सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री दिनेश टांक द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों पर आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को हेलमेट पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए। इस प्रतियोगिता में बिलासपुर की डॉ. पूनम सिंह (डी.ओ.सी.गाइड) को हेलमेट पुरस्कार प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य से 5 जिला के चयनित स्काउट–गाइड, रोवर–रेंजर, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन एवं रेंजर लीडर का सम्मान किया गया।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 राज्यस्तरीय सम्मान में चयनित बिलासपुर जिले से डॉ.पूनम सिंह (जिला संगठन आयुक्त गाइड) को मोमेंटो एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में अन्य चयनित स्वयंसेवी संस्थाओं एनसीसी, एनएसएस के छात्र–शिक्षक तथा राहवीर सदस्यों का भी सम्मान किया गया।
जिला संघ बिलासपुर से कार्यक्रम में 16 गाइड/ रेंजर, 06 स्काउट/रोवर,दो स्काउट मास्टर श्री संतोष कुमार तंबोली एवं श्री अनिल सोनवानी, दो गाइड कैप्टन डॉ. पूनम सिंह (डीओसी गाइड) एवं श्रीमती मिंदु सांडे सम्मिलित हुए। सभी सम्मानित स्काउट -गाइड, रोवर रेंजर, स्काउटर -गाइडर को जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर श्री विजय टांडे ने शुभकामनाएं प्रेषित किया।

