बिलासपुर —- 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शांता फाउंडेशन द्वारा शासकीय प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल रिसदा मस्तूरी में ध्वजारोहण किया गया इस अवसर पर शाला द्वारा सभी बच्चों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई जो गांव का भ्रमण कर वापस स्कूल पहुंची इसके पश्चात ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रगान गया गया तत्पश्चात आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया स्वागत के बाद खेल स्पर्धा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आए बच्चों को आए हुए अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया शांता फाउंडेशन के संस्थापक नीरज गेमनानी ने इस अवसर पर अपनी संस्था द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया और आभार प्रदर्शन स्कूल की प्राचार्य ज्योति परमार द्वारा किया गया इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य ज्योति परमार प्रधान पाठीका वृंदा वसीराज ,नीरज गेमनानी, जसमीत टुटेजा ,डी विनीता राव, सृष्टि सिंह, गौरव सिंह ठाकुर सरपंच, बोधिन भाई पंच, रतन राज पंच, निर्मल कुमार बंजारे प्रधान आरक्षक, प्रतिभा वीरू अंचल जनपद सदस्य, धूनी राम कुर्रे सचिव, एवं समस्त शाला स्टाफ बच्चे व गण मान नागरिक उपस्थित थे


