गणतंत्र दिवस पर पेंशनर्स और कर्मचारियों की एकजुटता, भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ और राज्य कर्मचारी संघ ने संयुक्त रूप से मनाया राष्ट्रीय पर्व

रायपुर—–  भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ द्वारा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को संयुक्त रूप से गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। आयोजन राजधानी रायपुर के मेरिन ड्राइव तेलीबांधा तालाब के समीप स्थित राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में पेंशनर्स एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के साथ गूंजे देशभक्ति के नारे
इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष श्री वीरेन्द्र नामदेव ने भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात भारत माता की जय, वंदे मातरम् और तिरंगे झंडे की जय जैसे देशभक्ति नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

संविधान और एकता पर दिया गया संदेश

संपूर्ण गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री ए. के. चेलक द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री वीरेन्द्र नामदेव ने संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और पेंशनर्स-कर्मचारियों की एकता को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया। वहीं श्री ए. के. चेलक ने कहा कि कर्मचारी और पेंशनर दोनों एक ही व्यवस्था की दो कड़ियाँ हैं और उनके हितों की रक्षा के लिए संयुक्त संघर्ष आवश्यक है।

आजीवन सदस्यता ग्रहण

इस अवसर पर सहायक जिला कोषालय अधिकारी श्री गोविंद राम बसोने ने भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की आजीवन सदस्यता ग्रहण की, जिसका उपस्थितजनों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य रहे उपस्थित

समारोह में दोनों संगठनों के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। प्रमुख रूप से एडवोकेट पूरन सिंह पटेल, अनिल गोल्हानी, बी. एस. दसमेर, टी. पी. सिंह, प्रवीण कुमार त्रिवेदी, आर. जी. बोहरे, जी. आर. बसोने, नागेन्द्र सिंह, बी. आर. रावत, डॉ. विनोद वर्मा, ओ. पी. पाल, सरोज खोबरागड़े, ए. के. घोष, उदय सिंह,देवेन्द्र टंडन,भवतुष सरकार, जालंधर निषाद,एम. एन. पाठक,नरसिंग राम, ओ. डी. शर्मा, अनिल पाठक, आर. के. साहू, एम. आर. वर्मा, अनिल तिवारी, व्ही. टी. सत्यम, शरद अग्रवाल, विंसेंट जोसफ, शैलेन्द्र सिन्हा, आर. के. टंडन, आर. के. दीक्षित, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, टी. एल. चंद्राकर, एस. सी. भटनागर, एन. के. कनौजे, आलोक पाण्डे, आर के पाण्डे सहित अनेक पेंशनर एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय एकता और संविधान की रक्षा का संकल्प

कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने संविधान की रक्षा, देश की एकता-अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया तथा राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *