वनवासी विकास समिति द्वारा मनाया गया नारी शक्ति दिवस
बिलासपुर महिला समिति के द्वारा दिया गया नारी शक्ति सामान
बिलासपुर —वनवासी विकास समिति (छत्तीसगढ़), जो अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध है, के मार्गदर्शन में बिलासपुर महिला समिति द्वारा 26 जनवरी 2026 को वीरांगना,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रानी माँ गाइदिन्ल्यू की जयंती के अवसर पर नारी शक्ति दिवस का गरिमामय आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, तिलक नगर, बिलासपुर में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती माधवी जोशी (अखिल भारतीय प्रशिक्षण टोली की सदस्य, पूर्णकालिक महिला कार्यकर्ता वनवासी विकास समिति, छ.ग.) रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रश्मि द्विवेदी (महिला समन्वयक, प्रांत महिला प्रमुख) तथा डॉ. सुषमा पाण्ड्या (आनंद सागर सेवा, संस्थापिका ) की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री फूल कुमारी दीदी (प्रांत सह महिला प्रमुख, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम) ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं रानी माँ गाइदिन्ल्यू के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुआ। अपने उद्बोधन में मुख्य वक्ता ने रानी माँ गाइदिन्ल्यू के त्याग, संघर्ष और नारी सशक्तिकरण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर नारी शक्ति अवार्ड, लोकनृत्य प्रतियोगिता, जनजातीय नायक-नायिकाओं पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता तथा जनजातीय व्यंजन प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 150 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।



अतिथियों के द्वारा ऐसी 6 बहनों को जिन्होंने अपने कार्यों से ,उपलब्धियों से बाक़ी समाज को प्रेरित किया है को नारी शक्ति अवॉर्ड दिया गया।प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए, साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में महिलाओं, बालिकाओं एवं नगर के लगभग 500+ गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। उपस्थितजनों ने समरसता भोज का भी आनंद लिया। अंत में सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ किया गया।

इस भव्य आयोजन की सफलता के पीछे बिलासपुर महिला समिति की बहनों का समर्पण, परिश्रम और सक्रिय सहभागिता सराहनीय रही।
कार्यक्रम की संपूर्ण योजना, व्यवस्था एवं क्रियान्वयन में स्वाति राज गुप्ता , सुधा सिंह , मोना बोड़खे , छाया जैन, वर्षा ठक्कर , डॉ. रश्मि जितपुरे, सावित्री जाजोदिया , रेखा गुल्ला , किरण सिंह, स्वाती दानखड़े, नीलिमा देवांगन , नीरा पांडे , चुन्नी मौर्य , नंदिनी ठाकुर , लता गुप्ता , संगीता वर्मा , संगीता छत्रीय ,पार्वती साहू , निर्मला ध्रुव , लक्ष्मी सोनी एवं अन्य बहनों ने प्रत्यक्ष , अप्रत्यक्ष रूप से कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


समिति आप सभी के अथक परिश्रम, अनुशासन, सहयोग और सेवा भावना के लिए हृदय से अभिनंदन करती है। आपके समर्पण से ही यह आयोजन प्रेरणादायक एवं स्मरणीय बन सका। सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का बिलासपुर महिला समिति धन्यवाद ज्ञापित करती है और आशा करती है कि भविष्य में भी इसी प्रकार आपके सहयोग और मार्गदर्शन से जनजाति समाज के विकास में योगदान मिलता रहेगा ।



