बिलासपुर—- टिकरापारा में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में कथा वाचक आचार्य राजेंद्र जी महाराज से कथा सुन आरती पश्चात छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ने लिया
भागवत कथा में सुदामा चरित्र के वर्णन्न पश्चात तुलसी वर्षा सहस्तधारा हवन कार्यक्रम बाद महाप्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के पुर्व नेता प्रतिपक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर ने कहा की भागवत कथा के ज्ञान से हम मानव जीवन रूपी नैया को आसानी से पार कर सकते हैं। श्रद्धालुओं को श्रद्धा व सबरी के साथ कथा का ज्ञान प्राप्त कर। अपने जीवन में उसको उतारते हुए ईश्वर के दिखाए मार्ग में चलते हुए हमेशा सत्कर्म करना चाहिये। कथा के मुख्य यजमान सतीश यादव तुलसी यादव व समिति से श्रीमती शारदा यादव जे के यादव के साथ समाज सेवक प्रशांत पांडेय उत्तम चटर्जी राघवेंद्र सिंह केशव गोरख संदीप मिश्रा राकेश केसरी योगेश पिल्ले संगीत मोईत्रा बबलू केसरवानी गुड्डू चंदेल संजय दवे संतोष चौहान राजेश साहू प्रवीण बर्डे रितिक सिंह अविनाश चंदेल यश सिंह पप्पू विष्ट सहित सैकड़ो श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद लिये।

