अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा कलेक्टर महोदय जी को दो ज्ञापन दिया गया


बिलासपुर— दिनांक 20 फरवरी 2026 शुक्रवार को आने वाले होली त्यौहार को ध्यान देते हुए एवं ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना हो इसलिए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत खाद्य पदार्थ में मिलावट रोकने, एवं होली में प्राकृतिक रंगों का उपयोग एवं बिक्री को बढ़ावा देने के लिए तथा केमिकल युक्त रंग गुलाल को प्रतिबंधित करने के लिए कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया गया
और बिलासपुर में चलित परीक्षण लैब की व्यवस्था करने के लिए निवेदन किया गया।ताकि समय पर नमूना की जांच कर त्वरित कार्यवाही की जा सके। इसके अलावा एक ज्ञापन और दिया गया है जिसमें दूध में मिलावट को रोकने हेतु दूध के पैकेटों की नियमित जांच मिलावट या अमानक पाए जाने पर उचित एवं त्वरित कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन दिया गया ।ताकि छोटे बच्चों के सेहत के साथ खिलवाड़ ना हो। दूध विक्रेताओं का समय-समय पर नमूना का परीक्षण किया जाए एवं अमानक या मिलावट पाए जाने पर उचित कार्यवाही किए जाने का निवेदन किया गया। ज्ञापन देने हेतु अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत बिलासपुर के जिला अध्यक्ष श्री निर्मल कुमार घोष, जिला सचिव प्रदीप शर्मा, और महिला अध्यक्ष श्रीमती शेफाली घोष कलेक्टर महोदय से मिलकर ज्ञापन दिया एवं उचित कार्यवाही हेतु निवेदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *