बिलासपुर- यज्ञशाला परिसर खैरा ड़गनिया में सामूहिक सामाजिक सद्भाव बैठक और समरसता भोज का आयोजन किया गया।
बैठक में सर्व समाज के समाज प्रमुख उपस्थित रहे बैठक में मुख्य अतिथि श्री राजकुमार मटाले जी वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और डॉक्टर राजकुमार सचदेव बिलासपुर के सामाजिक कार्यकर्ता मंचस्थ रहे ।

श्री मटाले जी ने कहा की समाज को सही दिशा देने वाले और सुझाव देने वाले ही राष्ट्र की उन्नति मैं भागीदारी निभाते हैं। भारत एक प्राचीन और पवित्र भूमि है जिसमें सामाजिक सद्भाव के लक्षण देखने को मिलते हैं। हमारा सौभाग्य है की हमने इस भूमि में जन्म लिया। देवता भी इस भूमि में जन्म लेने को तस्ते हैं। भारत भूमि के लोगों के रग रग में श्री राम निवास करते हैं। श्री राम ने केवट का आलिंगन कर और मां शबरी के बर खाकर सद्भाव का उदाहरण प्रस्तुत किया।
बैठक को अनेक समाज प्रमुखों ने संबोधित किया। श्री रहस्य गढ़वाल, राम रतन भारद्वाज, जय शिकारी, राम प्रसाद साहू, संतोष कुमार सूर्यवंशी, राम जी साहू, सुंदरलाल साहू, मिलन विश्वकर्मा, विश्राम निर्मलकर, पंचरामसाहू, हर प्रसाद केवट, चैतराम साहू, दिलीप कुमार, सुरेश कुमार राय, राम लोचन श्रीवास, आदि समाज प्रमुखों ने संबोधित किया।
सभी ने सामाजिक सद्भाव और समरसता पर बल दिया।
आभार प्रदर्शन श्री राम प्रसाद साहू जी के द्वारा किया गया।
अंत में सभी समाज प्रमुखों का एक साथ बैठकर भोजन तथा भारत माता का भजन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।


