बिलासपुर —- सेवा सदन में आयोजित केन्द्रीय बजट 2026 महिला संवाद कार्यक्रम में सहभागिता कर मातृशक्ति से संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में लोरमी जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह जी एवं विधायक बेलतरा सुशांत शुक्ला जी मोहित जायसवाल जी जिला अध्यक्ष जी उपस्थित रहीं, जिन्होंने केन्द्रीय बजट 2026 में महिलाओं के कल्याण, सशक्तिकरण, स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता को लेकर किए गए महत्वपूर्ण प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी।


इस अवसर पर महिला मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री साहू जी, बिलासपुर शहर की अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता शर्मा जी सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने अपने विचार साझा किए और महिलाओं के उत्थान हेतु सरकार की योजनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई।



