भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर जिला ग्रामीण की एक दिवसीय कार्यशाला का आज सफलता पूर्वक आयोजन किया गया पांच सत्रों में संयोजित किये गए प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न विषयों पर विषय वक्ताओं ने वक्तव्य दिए कार्यशाला के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर दीपप्रज्वलन कर किया गया उद्घाटन सत्र की मुख्य विषय वक्ता भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू रहे और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने की


प्रशिक्षण की उपादेयता और भारत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहु ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति, हमारे वैचारिक अधिष्ठानों पार्टी के इतिहास और विकास के क्रम का समुचित ज्ञान हो इस लिहाज से समय समय पर प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है उन्होंने कहा कि एक प्रशिक्षित कार्यकर्ता समाज पर अपना व्यापक प्रभाव छोड़ता है विषयों का समुचित ज्ञान हमे परिपक्व कार्यकर्ता बनाती है यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर जोर देती है श्री तोखन साहु ने केंद्र सरकार की उप्लब्धयां गिनाते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने अपने योजनाओं के केंद्र में गरीबों को रख कर अनेकों कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करने का काम किया उन्होंने 55
करोड़ जनधन के खाते खोलकर गरीबों को सीधा बैंकिग प्रणाली से जोड़ा जिसका लाभ डायरेक्ट बेनिफिट के माध्यम से उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से 3 करोड़ से भी अधिक पक्के मकान गरीबों को दिए जा चुके हैं प्रधानमंत्री ने देश के 80 करोड़ लोगों के लिये मुफ़्त अनाज देने की व्यवस्था दी इसी तरह अनेक ऐसी जनहित से जुड़ी योजनाए हैं जो अंत्योदय को उद्देश्य में ध्यान में रख कर बनाये गए हैं
सत्र के दूसरे कालखण्ड में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओ को केन्द्र ओर राज्य सरकार की योजनाओं ओर विकास कार्यों का ज्ञान होना चाहिए हमे क्रेन्द्रीय ओर राज्य के बजट की विशेषताओं को भी जनता के समक्ष रखना चाहिए छत्तीसगढ़ स्थापना से लेकर वर्तमान समय में राज्य के चहुमुखी विकास और हितग्राही मूलक योजनाओं के प्रचार प्रसार एक जिम्मेदार कार्यकर्ता होने के नाते हमारा दायित्व बनता है
तीसरे सत्र में जिले के सभी मण्डलों में 7 मार्च 14 अप्रेल तक होने वाले मण्डल प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथि व स्थान की जानकारी मण्ड़ल टीम के द्वारा दी गई

चतुर्थ सत्र में पंच परिवर्तन के विषय की व्यख्या भाजपा के जिला मंत्री प्रणव शर्मा समदरिया ने की वर्तमान समय में सोशल मीडिया के प्रयोग पर अंकित गुप्ता ने अपनी बात रखी अंतिम सत्र जिसे जिज्ञासा सत्र का नाम दिया गया था पूर्व मंत्री डॉ कृष्णमूर्ति बाँधी ने कार्यकर्ताओं के शंका समाधान किया कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री यश मनहर ने किया कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल जिला महामंत्री यश मनहर जनक देवांगन अवधेश अग्रवाल उमेश गौरहा शंकर दयाल शुक्ला प्रणव शर्मा निखिल केशरवानी तिरिथ यादव राजेन्द्र अग्रहरि नागेश्वरी साहू शैल भोई सरोजिनी भरतद्वज रामप्यारी यादव ललिता मरकाम रिषभः चतुर्वेदी बी पी सिंह दिलेन्द्र कौशिल अंकुर सिंह धीरेंद्र दुबे घनश्याम रात्रे लखन पैकरा बबिता ताम्रकार सुनीता साहू जूही वर्मा सरस्वती सोनवानी राधेश्याम मिश्रा सहित मण्डल अध्यक्ष महामंत्री जिला मण्ड़ल के पदाधिकारि प्रशिक्षण टोली के प्रमुख उपस्थित थे


