अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा आज 15 अगस्त 2021स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव पर एक गीत शहीदों के नाम का आयोजन किया।
कार्यक्रम की संयोजिका *उषा कलानौरिया* ने मंच संचालन करते हुए अपने कविता और गीतों से शहीदों के बलिदान संघर्षों को समर्पित किया।
कार्यक्रम का श्री गणेश महाराजा अग्रसेन माता माधवी को नमन कर *भारत माता* के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रदेश अध्यक्ष *डॉ अनीता अग्रवाल* ने बताया तिरंगे परिधान में देश भक्ती गीत की *राष्ट्र स्तरीय गायन प्रतियोगिता* का *दो ग्रुप* में आयोजन किया गया।
*सभी प्रतिभागियों* ने अपने देश भक्ती गीतों से मनोरंजन के साथ देश भक्ति की सुगंध से पूरा डिजिटल मंच में महका रोम रोम में भर दिया।
प्रतियोगिता में *अमेरिका लॉस एंजिलिस से व पांच राज्यों* से भाग लिया। ए मेरे वतन के लोगो, जहा डाल ,डाल पर सोने की चिड़िया करती बसेरा, ऐसा देश है मेरा, संदेशे आते हैं जाते है, रघुपति राघव राजा राम, रंग दे बसंती चोला, मेरे देश की धरती, नन्हा मुन्ना राही हूं, सारे जहां से अच्छा, है प्रीत जहा की,मेरे देश की धरती सोना उगले, वन्दे मांतरम आदि गीतों की प्रस्तुति दी।
*प्रीति शुभांगी गुप्ता* सांस्कृतिक मंत्री केसरवानी समाज छग !
संयोजिका लाफ्टर क्लब महासंघ बिलासपुर !
महिला सचिव मित्र मंडल नेहरू नगर बिलासपुर!
ने *निर्णायक की भुमिका* निभाते हुए *विजेताओं के नाम घोषित* किया।
*ग्रुप अ* में प्रथम अदिति, द्वितीय अंकिता, तृतीय विनीता रही।
*ग्रुप ब* में प्रथम हेमलता, द्वितीय रंजना, तृतीय सपना सराफ और सरला लोहिया रही। विशेष पुरस्कार शीतल लाठ और सुलोचना धनावत को दिया गया
*प्रेमलता गोयल* उपाध्यक्ष ने सभी विजेताओं को बधाई दी और प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया।
आभार प्रदर्शन कर *अखण्ड भारत राम राज्य की परिकल्पना* कर शांति पाठ द्वारा कार्यक्रम समापन किया गया।
कार्यक्रम में भगवती अग्रवाल पुष्पा अग्रवाल रेखा गर्ग कुसुम अग्रवाल एवम ग्रुप की प्रबुद्ध महिलाएं के साथ गरिमा मई उपस्तिथि में कार्यक्रम सफल हुआ
