शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने राजेश


Bilaspur—भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव की सहमति से भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने शिक्षा से जुड़ी समस्त योजनाओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने शिक्षा प्रकोष्ठ की घोषणा की है जिसमें पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा जी को बिलासपुर शिक्षा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाकर अहम जिम्मेदारी दी गई है क्योंकि शिक्षा के क्षेत्र से वे लंबे समय से जुड़े हुए हैं तथा उनके परिवार भी इस व्यवसाय से जुड़ा हुआ है 10+2 नई शिक्षा प्रणाली आने के बाद से शिक्षा प्रणाली को इतना कठिन बना दिया गया है शिक्षकों को कार्य करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसको सरलीकरण करने की पूरी कोशिश करेंगे इसके साथ सेंट्रल गवर्नमेंट के द्वारा सत्र 2009 से आर एम एस ए द्वारा संचालित शालाएं जो कि विकासखंड कोटा, बिल्हा, मस्तूरी, तखतपुर में संचालित की जा रही थी अब वह छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा संचालित की जा रही हैं लेकिन इन शालाओं में आज भी एक भी क्लर्क नहीं है और ना ही कोई सफाई कर्मचारी है और ना ही इन स्कूलों में चपरासी है इन स्कूलों का पूरे कार्य शिक्षकों के द्वारा किया जाता रहा है इन स्कूलों के लिए भी बहुत जल्द चर्चा करके पद की स्वीकृति दिलाने की कोशिश करूंगा जिससे समस्त स्कूलों की समस्या हल हो सके उन्होंने पूर्व मंत्री बिलासपुर विधायक माननीय अमर अग्रवाल जी का आभार व्यक्त किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *