नगर विधायक अमर अग्रवाल एवं महापौर के सहयोग से वार्ड 29 के श्रद्धालुओं ने किया गिरोधपुरी में गुरु दर्शन


बिलासपुर —– गुरु के दर्शन एवं पवित्र स्थलों के दर्शन से आत्मिक शांति एवं पुण्य लाभ प्राप्त होता है इसी के मद्देनजर गिरौधपुरी मेले के प्रथम दिवस पर वार्ड क्रमांक 29, तारबाहर से श्रद्धालुगण पवित्र तीर्थ स्थल गिरोधपुरी में गुरु दर्शन हेतु 02 बस से प्रस्थान किए।
यह धार्मिक यात्रा माननीय नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल जी एवं माननीय महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी के सहयोग से संभव हुई।

बस को जोन क्रमांक 4 के अध्यक्ष श्री गणेश रजक जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया गया।
कार्यक्रम में , श्री मनीष गुप्ता, श्री अयोध्या डहरिया, श्री डीएन जी, श्री अजय रजक,श्री संजय चौहान , श्री गीता धीरहे, श्री तेजराम रात्रे, श्री अभिषेक राज, सुश्री सुनीता राज, श्री नीरज निर्मलकर, श्रीमती ममता मिश्रा, श्रीमती कल्पना जी,श्रीमती संध्या चौधरी ,सहित वार्ड के सभी सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा एवं सफल गुरु दर्शन की हार्दिक शुभकामनाएँ।

सभी श्रद्धालुओं ने शहर विधायक अमर अग्रवाल एवं महापौर पूजा विधानी को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *